पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन भेजने का सिलसिला जारी है. आज यानी सोमवार को एक बार सीमापार से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की गई. हालांकि बीएसएफ के जवानों के ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गया.

पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार ड्रोन भेजना जारी है. इसी कड़ी में पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी और कासोवाल चौकी पर बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया. सीमापार से आते ड्रोन को देखकर बीएसएफ के जवानों ने उसपर फायरिंग कर दी. जिसके बाद ड्रोन वापस सीमा पार चला गया. वहीं, घटना के बाद पीएसपी ने आसपास के पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया. गौरतलब है कि इससे पहले ही गुरदासपुर से पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी.

रविवार को भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश: इससे पहले एक दिन पहले यानी रविवार को भी गुरदासपुर से पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी. पाकिस्तानी ड्रोन 250 मीटर की ऊंचाई से उड़कर भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहा था लेकिन बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया था. इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया.

लागातार ड्रोन भेज रहा है पाकिस्तान: गौरतलब है कि इन दिनों पाकिस्तान की ओर से पंजाब में ड्रोन भेजने का सिलसिला काफी बढ़ गया है. आये दिन सीमापार से ड्रोन आने की घटना सामने आ रही है. पंजाब के अलावा जम्मू कश्मीर में बी कई बार पाकिस्तानी ड्रोन देखें गए हैं. हाल ही में पंजाब के फाजिल्का में भी पाकिस्तानी ड्रोन आया था. जिसे बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था. बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को हेरोइन की खेप मिली थी जिसे जवानों ने जब्त कर लिया था.

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान भेजता है नशीले पदार्थ और हथियार: दरअसल, पाकिस्तान की मंशा रही है कि वो किसी तरह अपनी हरकतों से भारत को परेशान करे. इसी कड़ी में वो लगातार ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजता रहता है. हालांकि बीएसएफ के चौकस जवान करीब हर बार पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया है. 

Also Read: दिल्ली में किसान गर्जना रैली का आयोजन, 40 से 50 हजार किसानों के जुटने का दावा, जानिए क्या है मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >