Video : जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए, विनय नरवाल की बहन ने रोते हुए कहा

Video : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह हरियाणा के सीएम सैनी से कहतीं नजर आ रहीं हैं कि जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए. देखें वायरल वीडियो.

Video : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को हरियाणा के करनाल में अंतिम संस्कार किया गया. भावुक क्षणों में उनकी बहन ने ही उनका अंतिम संस्कार किया जिसका वीडियो सामने आया है. इस घटना से पूरा परिवार और इलाका शोक में डूबा हुआ है. हजारों लोग नेवी लेफ्टिनेंट  को अंतिम विदाई देने पहुंचे. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे. इस दौरान नरवाल की बहन उनसे कुछ कहतीं नजर आईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छोटी बहन भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और रोते हुए आरोप लगाया कि गोलियां लगने के बाद विनय नरवाल काफी देर तक जीवित थे, पर कोई मदद नहीं पहुंची. उसने कहा कि ‘जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए. इसपर सीएम सैनी ने जवाब दिया–जिसने मारा है…वो भी मरेगा. देखें वीडियो.

विनय नरवाल को पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने तिरंगे में लिपटे अपने पति के ताबूत को गले लगाकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी. इस भावुक क्षण ने हर उपस्थित व्यक्ति की आंखें नम कर दीं. विनय और हिमांशी का विवाह 16 अप्रैल को हुआ था और वे हनीमून के लिए पहलगाम गए थे. वहां बैसरन में आतंकवादियों ने हिमांशी के सामने ही 26 वर्षीय विनय की निर्मम हत्या कर दी. गुरुग्राम निवासी हिमांशी पीएचडी कर रही हैं. उन्होंने कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, हमें उन पर गर्व है और हम उन्हें सदा गौरवान्वित करते रहेंगे.”

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >