Viral Video : पीठ पर जख्मी बच्चे को लेकर दौड़ा कश्मीरी, पहलगाम हमले के बाद का वीडियो देखें

Viral Video : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक शख्स पीठ पर जख्मी बच्चे को लादा हुआ नजर आ रहा हैं. देखें ये वीडियो क्यों है सुर्खियों में.

Viral Video : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद कई वीडियो सामने आया है. एक वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने आतंकी हमले के बाद इंसानियत की एक नई तस्वीर पेश की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति जख्मी बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर पहाड़ से नीचे उतार रहा है. वह सैलानियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वे शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. देखें वीडियो.

हम उनमें से कई को अस्पताल लेकर आए : सज्जाद अहमद भट

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पहलगाम के शॉल विक्रेता सज्जाद अहमद भट को हमले में घायल हुए एक पर्यटक को अपनी पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कहा, “… पहलगाम पोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद वान ने हमारे समूह में बैसरन घाटी में हुई घटना के बारे में मैसेज दिया. इसलिए हम उनके साथ गए और दोपहर 3 बजे के आसपास उस स्थान पर पहुंचे. हमने घायलों को पानी पिलाया और जो चल नहीं सकते थे उन्हें उठाया..मानवता धर्म से पहले आती है. पर्यटकों की मदद करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि वे हमारे मेहमान हैं और हमारी आजीविका उन पर निर्भर करती है. हम उनमें से कई को अस्पताल लेकर आए. हमें अपनी जान की परवाह नहीं थी क्योंकि जब हम वहां गए तो लोग मदद की गुहार लगा रहे थे. जब मैंने पर्यटकों को रोते हुए देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. उनके आने से हमारे घरों में दीये जल उठते हैं. उनके बिना हमारी ज़िंदगी अधूरी है.”

सैयद हुसैन शाह ने बहादुरी दिखाई

एक अन्य वायरल वीडियो में स्थानीय लोग सैलानियों को पानी पिलाते और उन्हें ढांढस बंधाते दिख रहे हैं. सैयद हुसैन शाह ने सैलानियों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और अंततः आतंकियों की गोली का शिकार हो गए. उन्होंने कुर्बानी इंसानियत और एकता की सच्ची मिसाल पेश की है. पहलगाम के कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने अपनी जान जोखिम में डालकर बीजेपी नेता समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकाला. इन घटनाओं के वीडियो और तस्वीरों ने आतंकी हमले के बाद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >