Pahalgam Terror Attack : 3 आतंकवादियों की तस्वीर जारी, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तीन आतंकियों के स्केच और तस्वीर जारी किए गए हैं. हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है. हमले का मकसद घाटी में डर का माहौल पैदा करना है.

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी कर दिए हैं. इसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. जिन तीन आतंकियों की पहचान की गई है, उनके नाम आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं. ये सभी आतंकी “द रेजिस्टेंस फ्रंट” (TRF) से जुड़े हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी गुट है. हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां तेजी से इन आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं.

आतंकियों ने पहलगाम के फेमस बैसरन घास के मैदान में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. हमला हालिया वर्षों में घाटी में हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है. कम से कम 5–6 आतंकवादी ने हमले को अंजाम दिया. ये आतंकी सैन्य जैसी कैमोफ्लाज वर्दी पहने थे. आतंकी बैसरन घाटी को घेरे घने देवदार के जंगलों से निकलकर मैदान में आए और AK-47 राइफलों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. यह हमला पूरी तरह प्लान के तहत किया गया. आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए बर्बरता से गोलियां चलाईं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के IB अफसर की भी मौत, नाम पूछकर पत्नी के सामने गोलियों से छलनी किया

घाटी में भय और अशांति फैलाना चाहते हैं आतंकी

खुफिया सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने जो खबर दी है उसके अनुसार, इस आतंकी समूह में पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल थे, जो हमले से कुछ दिन पहले ही घाटी में घुसे थे. खुफिया एजेंसियों ने इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी उर्फ खालिद को बताया है. बताया जा रहा है कि उसी ने इस हमले की योजना बनाई और आतंकियों को निर्देश दिए. यह हमला लंबे समय से तैयार किए गए एक साजिश का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका मकसद घाटी में भय और अशांति फैलाना था.

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सऊदी अरब से लौटने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया. इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >