Last Video of Vinay : पहलगाम हमले से पहले यूं किया डांस, चंद मिनटों बाद उजड़ गया सुहाग, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

Viral Video: पहलगाम की वादियों में प्यार की धुन पर झूमते हुए नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाला और उनकी पत्नी का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो हमले होने के बस कुछ समय पहले का है. इस वीडियो को देखकर आप सपने में भी नहीं सोच सकते कि यह वहीं जगह है जहां आतंकियों ने मासूमों को गोली से छलनी कर दिया था. आप भी देखिए आतंक से पहले के दोनों के खूबसूरत पलों के वायरल वीडियो को.

Viral Video: पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है. इसी हमले में देश ने अपने बेटे और हिमांशी ने अपनी जीवनसाथी विनय नरवाला को खो दिया. विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम हनीमून मनाने गए हुए थे तभी यह हमला हुआ. दोनों के हनीमून का यह सफर का अंत इतना भयानक होगा, कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. सोशल मीडिया पर विनय और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो हमले होने के बस कुछ समय पहले का है.

पहलगाम की वादियों में प्यार का जश्न मनाते हुए विनय और हिमांशी

इस वीडियो देखने के बाद किसी को विश्वास नहीं होगा कि यह वहीं जगह है जहां आतंकियों ने लोगों को बेरहमी से मारा था. वीडियो में नजर आ रहा है कि हिमांशी और विनय एक-दूसरे के बाहों में बाहें डाले प्यार भरे गीतों पर थिरकते हुए रिल बना रहे हैं. दोनों की आंखों में अपने एक-दूसरे के लिए प्यार और आने वाले कल के सुनहरे सपनों की चमक देखी जा सकती है.

दोनों के प्यार का अंत हुआ मौत पर

वीडियो में देखा जा सकता है कि विनय बिल्कुल शाहरुख खान के अंदाज में अपनी बाहों को हवा में फैलाते हैं. वहीं हिमांशी पीछे से दौड़कर आती हैं और उन्हें गले से लगा लेती हैं. फिर दोनों पंजाबी गाने ‘तेरे उते मर मीटि’ पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाचना शुरू कर देते हैं. हिमांशी कभी विनय को प्यार से चिढ़ाकर भागती हैं तो कभी विनय उन्हें प्यार से अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं. प्यार में खोए इन दोनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा, जहां आज वे अपने प्यार का जश्न मना रहे हैं. एक-दूसरे के लिए खूबसूरत यादें इकट्ठा कर रहे हैं. वही जगह कुछ पलों में उनके शोख का कारण बन जाएगी.

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इसने लोगों की आंखों को नम कर दिया. जहां एक तरफ इस वीडियो में दोनों के प्यार भरे लम्हों को देखा जा सकता है, वहीं वह वीडियो भी याद आ जाता है जिसमें विनय की पत्नी रोते हुए अपने पति की मौत की दास्तान सुनाती है. आप भी देखिए आतंक से पहले के दोनों के खूबसूरत पलों के वायरल वीडियो को.

यह भी पढ़े: UPSC Topper Joginder Sihag की जीत के आंसू, कांपते हाथ और मां को पहला फोन! भावुक कर देगा VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >