Video : उफनती नदी, बीच नदी में रस्सी के सहारे युवक, दिल दहल जाएगा वीडियो देखकर

Video : अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो में क्या है खास.

Video : अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक नजर आ रहा है जो लकड़ी के पुल के सहारे नदी पार कर रहा है. वह केवल रस्सी के सहारे आगे बढ़ रहा है. नीचे नदी अपने उफान पर है. वीडियो काफी डरावना है. एक यूजर ने एक्स वर वीडियो शेयर करते हुए लिखा–पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में एक व्यक्ति लकड़ी के पुल पर उफनती नदी को पार करने की हिम्मत कर रहा है. आप भी देखें ये डरावना वीडियो.

प्रदेश के लोहित जिले में एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन तथा बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. सोमवार को भी राज्य में लगातार मानसून की बारिश हुई. राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, 23 जिलों में 156 गांवों के 938 लोग मानसून की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अपर डिगारू में सूखा नाले में आई बाढ़ में बहे गुप्ताजीत भराली का शव रविवार को लोहित जिले के लासा पानी क्षेत्र में बरामद किया गया.

प्रमुख नदी और उनकी सहायक नदियां खतरे के स्तर से ऊपर

प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों के खतरे के स्तर से ऊपर बहने के कारण राज्य के वेस्ट कामेंग, कामले, लोअर और अपर सुबनसिरी, पापुम पारे, दिबांग घाटी, लोअर दिबांग घाटी, लोहित, चांगलांग, क्रा दादी, कुरुंग कुमेय और लोंगडिंग जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति और भूस्खलन की सूचना है. पूर्वी कामेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 के बाना-सेप्पा खंड पर शुक्रवार देर रात हुए विनाशकारी भूस्खलन में दो परिवारों को लेकर जा रहा एक वाहन बह गया, जिससे इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य घटना में लोअर सुबनसिरी जिले में पाइन ग्रोव के पास गोभी के खेत में काम करते समय दो मजदूर मलबे में दब गए तथा दो अन्य को बचा लिया गया.

मियाओ और बोर्डुमसा के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क टूट गया

रिपोर्ट में कहा गया है कि असम के दिसपुर से एक व्यक्ति लोहित जिले के परशुराम कुंड और दूसरा अंजॉ जिले से, अलग-अलग घटनाओं में लापता हो गया. इसमें कहा गया है कि वर्तमान में खोज अभियान जारी है. कामले जिले के पामलुक गांव में भूस्खलन में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका इलाज किया जा रहा है. चांगलांग जिले में, बुरी-दिहिंग नदी में आई बाढ़ में शनिवार को ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग पर माकनटोंग पुल का 50 प्रतिशत हिस्सा बह गया, जिससे मियाओ और बोर्डुमसा के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क टूट गया. मियाओ उपखंड के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे पशुधन और बागवानी संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >