Operation Sindoor : थैंक्स पीएम मोदी, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा

Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है. पाकिस्तान, पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई है. इसके बाद हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पीएम मोदी को थैंक्स कहा है. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान छटपटा गया है. उसे और हमले का डर सता रहा है.

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, “मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.” देखें वीडियो.

सैन्य हमले “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत कड़ी कार्रवाई की. मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में लश्कर-ए-तोएबा व जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए. रक्षा मंत्रालय ने इसे केंद्रित और सीमित कार्रवाई बताया ताकि स्थिति न बढ़े. यह हमला भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का संकेत है, जिसमें दुश्मन को सटीक जवाब देने का संदेश दिया गया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को “युद्ध की कार्रवाई” बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को इसका “उचित जवाब” देने का पूरा अधिकार है. भारत ने अपने बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में उन आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की जा रही थी.

यह भी पढ़ें : India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने POK में की एयर स्ट्राइक, आतंक के 9 अड्डों पर बरसाया बम

मोदी ने “ऑपरेशन सिंदूर” की बारीकी से निगरानी की

भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया, “किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.” सूत्रों ने कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “ऑपरेशन सिंदूर” की बारीकी से निगरानी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >