Operation Sindoor: पाकिस्तान को बेनकाब कर भारत लौट आई श्रीकांत शिंदे और उनकी टीम, पीएम मोदी कहा थैंक्स

Operation Sindoor: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत लौट आए हैं. टीम के सदस्य ने मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. टीम ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब किया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी सुनाई.

Operation Sindoor: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और बीजेपी के राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा भारत लौटने के बाद कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह अवसर देने के लिए धन्यवाद देते हैं. हमने अपने प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पूरी तरह से हासिल कर लिया है. आप यकीन नहीं करेंगे कि इस्लामी देश यूएई ने भारत के प्रति कितनी एकजुटता दिखाई है. दो संसदों (सिएरा लियोन और लाइबेरिया) में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया. लाइबेरिया में हमारे प्रतिनिधिमंडल को उच्च सदन, सीनेट में सांसदों को संबोधित करने का मौका मिला. हम यह संदेश देने में सफल रहे कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है. यह आतंकवादियों का प्रजनन स्थल है, जो भारत और बाकी दुनिया में आतंकवादियों को भेजता है.”

श्रीकांत शिंदे की टीम में कौन-कौन थे शामिल

श्रीकांत शिंदे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, मनन मिश्रा और अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया और पूर्व राजनयिक सुजान चिनॉय.

भारत लौटने के बाद क्या बोले ईटी मोहम्मद बशीर

भारत लौटने के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा, “मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमें जो काम दिया गया था, वह शानदार तरीके से पूरा हुआ और हम इससे पूरी तरह संतुष्ट हैं. हम जहां भी गए, हमने पाकिस्तान को बेनकाब किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकता को प्रदर्शित किया. हमारे प्रतिनिधिमंडल के नेता श्रीकांत शिंदे बहुत ही सौहार्दपूर्ण थे, उन्होंने पूरे काम का समन्वय किया और अच्छा प्रदर्शन किया. हमें लगता है कि हमने अपना काम शानदार तरीके से किया. प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पूरा हुआ.”

भारत लौटने के बाद क्या बोले शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे

भारत लौटने के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम पर भरोसा करने और हमारे प्रतिनिधिमंडल को यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और सिएरा लियोन भेजने के लिए धन्यवाद देता हूं. हमें हर देश से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. सिएरा लियोन और लाइबेरिया में आतंकवाद और 22 अप्रैल को भारत पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ मौन रखा गया. हमारे प्रतिनिधिमंडल ने सफलतापूर्वक ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ का संदेश दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >