Operation Sindoor: ‘भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तब हुआ सीजफायर, रक्षा मंत्री ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीजफायर का दावा किया है. रक्षा मंत्री ने कहा, “यह कहना गलत और निराधार है कि इस अभियान को किसी दबाव में आकर रोका गया था.”

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “10 मई को जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों पर जोरदार हमला किया, तो पाकिस्तान ने हार मान ली और युद्ध विराम की पेशकश की. पाकिस्तान की तरफ से सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के स्तर पर संपर्क कर आग्रह किया गया था कि अब कार्रवाई रोक दी जाए. यह प्रस्ताव इस शर्त के साथ स्वीकार किया गया कि यह ऑपरेशन केवल रोका गया है. अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई दुस्साहस होता है, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा.”

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रंप का क्या है दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उनके प्रयास से ही भार��� और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त हुआ. उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के पास व्यापार का प्रस्ताव रखा गया, तब संघर्षविराम हुआ. हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे का हमेशा से खंडन किया है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ’22 मिनट में गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, 100 से अधिक आतंकवादी ढेर’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को भी दिया करारा जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रतिपक्ष के लोग पूछते हैं कि कितने विमान गिरे, यह राष्ट्रीय भावनाओं का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता.’’ उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य बड़े हों तो अपेक्षाकृत छोटे मुद्दे पर सवाल नहीं किए जाते.

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev : पहलगाम आतंकी हमले के दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया!

पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया गया

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) का बेमिसाल उदाहरण है और इसके तहत पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और यह संख्या अधिक भी हो सकती है.

पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “यह ऑपरेशन उन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया था जिन्होंने आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया… सीमा पार करना या क्षेत्र पर कब्जा करना ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य नहीं था. ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का राजनीतिक-सैन्य उद्देश्य उन आतंकी नर्सरियों को खत्म करना था जिन्हें पाकिस्तान ने कई वर्षों से पोषित किया था. और इसीलिए सशस्त्र बलों को अपने लक्ष्य चुनने की पूरी आजादी दी गई थी… उद्देश्य युद्ध शुरू करना नहीं था, बल्कि विरोधी को झुकने के लिए मजबूर करना था.”

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के पहले बयानबाजी तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >