‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही – भारत जीत गया’, पीएम ने दी टीम इंडिया को दी बधाई

India Wins Asia cup 2025: तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी (69 रन) के दम पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर एशिया कप 2025 पर कब्जा जमा लिया. भारत की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार अंदाज में खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा.

India Wins Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा. पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा- “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. नतीजा वही – भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

भारत को पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. फिर जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 4 शानदार छक्के जमाए. वर्मा के अलावा संजू सैमसन ने 24, शिवम दुबे ने 33 और शुभमन गिल ने 12 रनों की पारी खेली.

भारत ने नौवीं बार एशिया कप जीता

बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का एक बार फिर मानमर्दन करते हुए 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता. यह पहला बार है, जब एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुई. 2023 में भी भारत ने ही एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. पिछली बार श्रीलंका को हराकर भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >