जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया. सुरक्षाकर्मी अभी भी इलाके में तलाशी ले रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पुलवामा जिले के पखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था.

सेना को मिली थी खुफिया जानाकारी

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बडगाम के अशदर गली में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद हुई भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक एके राइफल बरामद की गई. तलाशी अभियान जारी है.’’

ये भी पढ़ें: दिल्ली: होटल में महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

एक अन्य आंतकवादी की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है क्योंकि सुरक्षा बल उसी इलाके में छिपे एक अन्य आतंकवादी की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. यह मुठभेड़ घाटी में कई महीनों की शांति के बाद हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >