Coronavirus News Updates: गुजरात में करोना के 21 हजार मामले, नाइट कर्फ्यू

Coronavirus News LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. तमिलनाडु में 28 हजार से अधिक मामले तो महाराष्ट्र में 46 हजार से अधिक केस सामने आये हैं.

Live Updates
10:34 PM. 21 Jan 22 10:34 PM. 21 Jan

गुजरात में करोना के 21 हजार मामले, नाइट कर्फ्यू

गुजरात में आज कोरोना संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा मामले आये हैं जिसके बाद कई शहरों में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है.

10:34 PM. 21 Jan 22 10:34 PM. 21 Jan

बंगाल में कोरोना के 9 हजार से अधिक मामले, 35 की मौत

बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है.

10:34 PM. 21 Jan 22 10:34 PM. 21 Jan

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले, 38 की मौत

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हुई.

10:34 PM. 21 Jan 22 10:34 PM. 21 Jan

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कोरोना पाॅजिटिव

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, उन्होंने ट्‌वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उन्हें माइल्ड सिम्टम हैं.

10:34 PM. 21 Jan 22 10:34 PM. 21 Jan

तमिलनाडु में 23 जनवरी रविवार को कंप्लीट लाॅकडाउन

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने 23 जनवरी रविवार को कंप्लीट लाॅकडाउन की घोषणा की है.

2:37 PM. 21 Jan 22 2:37 PM. 21 Jan

जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली में अभी जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को अभी दिल्ली के एलजी की मंजूरी नहीं मिली है.

2:37 PM. 21 Jan 22 2:37 PM. 21 Jan

रूसी टीका स्पूतनिक वी ज्यादा असरदार

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर अमेरिकी वैक्सीन फाइजर के मुकाबले रूसी टीका स्पूतनिक वी ज्यादा असरदार है. गमलेया इंस्टीट्यूट नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और इटेलियन स्पालनजानी इंस्टीट्यूट की ज्वाइंट स्टडी में यह यह खुलासा हुआ है.

2:37 PM. 21 Jan 22 2:37 PM. 21 Jan

तीन प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को दिल्ली से तीन प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है. पहला ऑड-ईवन दुकानों के विकल्प को खत्म करना. इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू खत्म करना और तीसरा निजी दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के लिए कहा गया है.

2:37 PM. 21 Jan 22 2:37 PM. 21 Jan

कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2,51,777 मरीज रिकवरी कर अपने घरों को लौट गए हैं.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

मुंबई में 5708 नए केस, 12 लोगों की मौत

मुंबई में कोरोना कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में कमी तो आयी है. लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं. बीते दिन मुंबई में कोरोना संक्रमण के 5708 नये मामले दर्ज किए गए. जो अपेक्षाकृत काफी कम है. लेकिन कोरोना से हो रही मौत में कोई कमी नहीं आयी है. बीते एक दिन में मुंबई में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, मुंबई में कोरोना की टेस्टिंग भी काफी कम हो गई है. गुरुवार को 53,203 लोगों का ही कोरोना टेस्ट हुआ.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

दस राज्यों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, यूपी, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

तमिलनाडु में 28 हजार से अधिक मामले, 39 की मौत

आज तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 28 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है. वहीं कर्नाटक में 47 हजार से अधिक और केरल में 46 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

झारखंड में अब 300 रुपये में होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

झारखंड में अब 300 रुपये में आरटीपीसीआर टेस्ट होगा, जबकि एंटीजन टेस्ट अब 150 रुपये की बजाय 50 रुपये में होगा.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

बिहार में कोरोना प्रतिबंध छह फरवरी तक बढ़ाये गये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्‌वीट कर यह जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद यह निर्णय किया गया है कि प्रदेश में कोरोना के प्रतिबंध आगामी छह फरवरी तक जारी रहेंगे.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

Coronavirus News LIVE Updates: देश-दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है. बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) के रोजाना 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. भारत के 10 राज्यों में कोरोना की सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, यूपी, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान उन राज्यों में कोरोना का कहर है. इन राज्यों में कोरोना के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं. वहीं, कोरोना के कारण हर दिन 400 से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही है.

8:35 AM. 21 Jan 22 8:35 AM. 21 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Coronavirus News LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. तमिलनाडु में 28 हजार से अधिक मामले तो महाराष्ट्र में 46 हजार से अधिक केस सामने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >