Omicron Coronavirus LIVE Updates: पंजाब में चुनाव से पहले कोरोना संक्रमण दर 20.76 प्रतिशत

Omicron Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी भी डराने वाली है. ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है. झारखंड में पहली बार ओमिक्रॉन से 14 लोगों के संक्रमित होने का मामला आया है. वहीं, पूर्व सीएम शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.

Live Updates
10:29 PM. 16 Jan 22 10:29 PM. 16 Jan

पंजाब में चुनाव से पहले कोरोना संक्रमण दर 20.76 प्रतिशत

पंजाब में चुनाव से पहले कोरोना संक्रमण दर 20.76 प्रतिशत हो गयी है. आज 7,396 नये मामले सामने आये हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है.

10:29 PM. 16 Jan 22 10:29 PM. 16 Jan

महाराष्ट्र में आज सामने आये 41,327 केस, 29 की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 41,327 नये केस सामने आये जबकि 29 लोगों की मौत हुई है. आठ केस ओमिक्राॅन के सामने आये हैं.

10:29 PM. 16 Jan 22 10:29 PM. 16 Jan

विदेश से आने वाले यात्रियों को अब होम कोरेंटिन रहने की जरूरत नहीं

बीएमसी ने आज यह गाइडलाइन जारी की है कि विदेश से आने वाले यात्रियों को अब होम कोरेंटिन रहने की अनिवार्य रूप से जरूरत नहीं है. साथ ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना भी जरूरी नहीं होगा. यह गाइडलाइन दुबई और यूएई से आने वाले यात्रियों पर लागू होगी.

10:29 PM. 16 Jan 22 10:29 PM. 16 Jan

आंध्रप्रदेश में आज मिले 4,570 नये मामले

आंध्रप्रदेश में आज 4,570 नये कोरोना संक्रमित मिले, इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 27 हजार हो गयी है.

3:12 PM. 16 Jan 22 3:12 PM. 16 Jan

तमिलनाडु में स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु में स्कूल बंद दिया गया है और परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

नोएडा में प्रवासी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. दरअसल कोरोना को कारण राज्य में कड़े निर्देश लागू कर दिए गए हैं. जिसके कारण प्रवासी मजदूरों को काम ढूंढने में दिक्कत हो रही है. एक मजदूर ने बताया कि हमारे पास चार दिनों से कुछ काम नहीं है.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

यूपी में कोरोना के 1.03 लाख सक्रिय मामले

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि, देश-दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन दूसरी लहर की तुलना में काफी कमज़ोर है लेकिन इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कोरोना के 1.03 लाख सक्रिय मामले हैं, जिसमें से 1.01 लाख से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं. लखनऊ में आज 2,300 मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामले 16,300 है.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

कोरोना केस में कमी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि, दिल्ली में कोरोना के मीमलों में कमी आयी है. असपतालों में 26,000 बेड मरीजों से भरे हुए हैं और लगभग 13,000 बेड अभी भी खाली है.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

23 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

कोरोना के कारण यूपी में 23 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

ICU में गायिका लता मंगेशकर

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा है कि, गायिका लता मंगेशकर को अभी देखभाल की जरूरत है. उन्हें इसलिए ICU में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे होने पर देश वासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान सबके प्रयास के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है. मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूं.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले सामने आये हैं. वहीं बीते एक दिन में कोरोना के 314 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से 1,38,331 लोग रिकवरी कर अपने घरों को लौट चुके हैं.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के एक साल

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गये हैं. साल 2021 में 16 जनवरी से ही कोरोना वेक्सीन की पहली डोज दी गई थी. बीते एक साल में भारत ने वैक्सीनेशन अभियान में कई रिकार्ड बनाएं हैं. अबतक लोगों को 156 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई है.

2:29 PM. 16 Jan 22 2:29 PM. 16 Jan

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 875 नए मामले सामने आए और कोरोना से 2 मौतें हुईं. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,52,255 हो गई है. जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 8,921 है. वहीं, कोरोना से कुल डिस्चार्ज 1,42,764 लोग हुए है. और कोरोना से 570 लोगों की मौत हुई है.

7:34 AM. 16 Jan 22 7:34 AM. 16 Jan

झारखंड में ओमिक्रोन की दस्तक, 14 लोग संक्रमित

आइएलएस भुवनेश्वर ने झारखंड में ओमिक्रोन की पुष्टि कर दी है. एक जनवरी को भेजे गये 87 सैंपल में से 14 में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. जबकि एक संक्रमित में डेल्टा वैरिएंट और 32 सैंपल को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर से आयी रिपोर्ट में ओमिक्रोन के फैलाव की जानकारी दी गयी है, जिसके बाद राज्य में नये वैरिएंट को लेकर आदेश जारी किये गये हैं.

7:34 AM. 16 Jan 22 7:34 AM. 16 Jan

बिहार में कोरोना का कहर

बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. वहीं, पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है. बीते एक सप्ताह से राजधानी पटना में लगातार दो हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को भी पटना जिले में 2305 नये कोरोना के मरीज मिले हैं. वहीं, पटना एम्स में आज तीन मरीजों की मौत कोरोना के इलाज के दौरान होने की खबर सामने आ रही है.

7:34 AM. 16 Jan 22 7:34 AM. 16 Jan

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन कोरोना संक्रमित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसके पूर्व पहली लहर में 22 अगस्त 2020 को भी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गये थे. तब उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

7:34 AM. 16 Jan 22 7:34 AM. 16 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Omicron Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी भी डराने वाली है. ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है. झारखंड में पहली बार ओमिक्रॉन से 14 लोगों के संक्रमित होने का मामला आया है. वहीं, पूर्व सीएम शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >