Chennai: A student receives COVID-19 vaccination dose amid concern over rise in coronavirus cases, in Chennai, Saturday, Jan. 8, 2022. (PTI Photo/R Senthilkumar) (PTI01_08_2022_000077B)
Copied link
Coronavirus News: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. इस बीच यूएन की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रोसपेक्ट्स (WESP) 2022 की रिपोर्ट ने चिंता में डाल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार Omicron वैरिएंट की वजह से संक्रमण की नई लहरें आ रही हैं और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर नजर आ सकता है.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
पश्चिम बंगाल में कोरोना से 28 लोगों की मौत, 22,645 संक्रमित मिले
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 28 लोगों की मौत हो गयी है. आज 22,645 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,45,483 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 31.14 फीसदी हो गयी है.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
कर्नाटक में कोरोना से 14 मौतें, एक्टिव केस की संख्या 1,41,337 हुई
कर्नाटक में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य में 3,105 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 28,723 लोग संक्रमित हो गये हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,41,337 हो गयी है.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
वैक्सीन लगवाने के बाद ठीक हो गया लकवा! झारखंड के दुलारचंद का दावा
झारखंड के बोकारो जिला स्थित सलगाडीह गांव के दुलारचंद ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उसके पैरों में हरकत होने लगी है. चार साल पहले उसे लकवा मार गया था. तब से वह बिस्तर पर था. उसने कोविशील्ड की डोज ली थी. 4 जनवरी को उसने वैक्सीन की खुराक ली और उसके बाद से उसके पैरों में अब हलचल महसूस हो रही है.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
दिल्ली में कोरोना से 34 लोगों की मौत, 24 हजार से अधिक संक्रमित मिले
नयी दिल्ली में कोरोना से 34 लोगों की मौत हो गयी है. 24 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. इस दौरान 26,236 लोग ठीक भी हुए हैं. देश की राजधानी में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 92,723 हो गयी है.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 4528 नये मामले
आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4,528 नये मामले सामने आये हैं. प्रदेश में अब तक कोविड19 की वजह से 14,508 लोगों की मौत हो चुकी है. 20.64 लाख लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं. राज्य में अभी 18,313 कोरोना के सक्रिय मामले हैं.
5:38 AM. 15 Jan 225:38 AM. 15 Jan
केरल में ऑफलाइन क्लास पर रोक
केरल में कोरोना वायरस पर एक हाई लेवल मीटिंग के बाद सरकार ने ऑफलाइन क्लास को बंद करने का फैसला किया. कहा गया है कि 9वीं तक के बच्चे अब स्कूल नहीं जायेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
पुडुचेरी में कोविड-19 के 1471 नए मामले आए
पुडेचेरी में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,471 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,337 हो गई है.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
ओडिशा में कोविड-19 के 10,273 नए मामले, चार और मरीजों की मौत
ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,273 नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले 214 अधिक है. इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,11,879 हो गई है. गत 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई जो दो महीने में किसी एक दिन में हुई मौतों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कक्षा 1-12 के छात्रों के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. सभी राजनीतिक और धार्मिक सभाओं और मेलों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. मकर संक्रांति ‘स्नान’ पर कोई प्रतिबंध नहीं.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाए थे.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
आज कोविड के 25,000 से कम मामले आने की उम्मीद
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में आज कोविड के 25,000 से कम मामले आने की उम्मीद है. अस्पतालों में लोगों के भर्ती होने की संख्या स्थिर हो रही है. जितनी भी मृत्यु हुईं हैं उन में लोगों को पहले से कोई बिमारी रही थी। दिल्ली में अभी 13,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
शिवराज सिंह कोरोना पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से कर रहे हैं चर्चा
मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह कोरोना पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से चर्चा कर रहे हैं.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
संक्रमण से 315 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,72,073 हो गई है जो 220 दिनों में सर्वाधिक है. वहीं, संक्रमण से 315 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,350 हो गई है.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
गिरिराज सिंह कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.
7:55 PM. 14 Jan 227:55 PM. 14 Jan
नागपुर में कोविड पॉजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कोविड अस्पताल
महाराष्ट्र के नागपुर में कोविड पॉजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कोविड अस्पताल काम कर रहा है. चीफ मेडिकल ऑफिसर संदीप शिंदे ने बताया कि ये 20 बेड का अस्पताल है, यहां आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ के अपने रिश्तेदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने की सुविधा की गई है.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.64 लाख से ज्यादा नए केस सामने आये हैं. देश में ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी हूई है. अब तक 5,753 मरीजों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है.
3:00 PM. 14 Jan 223:00 PM. 14 Jan
CO सिटी शेखर सुयाल ने बताया
हरिद्वार के CO सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि सरकार ने कोविड दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसको हम लागू करा रहे हैं. हम लोगों को उन घाटों पर भेज रहे हैं जहां भीड़ को कोविड दिशा-निर्देशों के साथ अच्छे से संभाला जा सकता है. जो लोग दूसरे राज्यों से स्नान करने आ रहे हैं उनको मना कर वापस भेज रहे है.
3:00 PM. 14 Jan 223:00 PM. 14 Jan
तमिलनाडु में 20 हजार से अधिक मामले
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 20,911 नए मामले सामने आए. जबकि 6,235 ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई. फिलहाल यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,03,610 है.
3:00 PM. 14 Jan 223:00 PM. 14 Jan
दिल्ली में फिर बढ़े मामले
दिल्ली में गुरूवार को कोरोना के 28,867 नए मामले सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 22,121 ठीक भी हुए हैं, फिलहाल दिल्ली में 94,160 लोगों का इलाज चल रहा है.
3:00 PM. 14 Jan 223:00 PM. 14 Jan
भारत में डेल्टा स्वरूप के कारण पिछले साल जो हालात पैदा हुए थे,वे फिर उत्पन्न हो सकते हैं
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अप्रैल और जून 2021 के बीच कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप की घातक लहर में 2,40,000 लोगों की मौत हो गई थी तथा आर्थिक सुधार बाधित हुआ था और निकट समय में भी इसी तरह के हालात उत्पन्न हो सकते हैं.
3:00 PM. 14 Jan 223:00 PM. 14 Jan
हिमाचल में कोविड-19 से शिशु की मौत
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 से एक शिशु की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 3,871 हो गई है. इस बीच, राज्य में संक्रमण के 1,773 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 2,38,355 हो गई है.
1:54 PM. 14 Jan 221:54 PM. 14 Jan
पंजाब में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत
पंजाब में गुरुवार को कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 6,083 नए मामले सामने आए. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,42,182 तथा महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 16,708 हो गई है.
1:54 PM. 14 Jan 221:54 PM. 14 Jan
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 नए मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गयी. झारखंड में गुरुवार को लगातार दसवें दिन कोरोना विस्फोट जारी रहा और सिर्फ 24 घंटों में राजधानी रांची में 1,295, जमशेदपुर में 906 कोरोना संक्रमित लोग मिले जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल 4,000 नये मामले दर्ज किये गये.
1:54 PM. 14 Jan 221:54 PM. 14 Jan
हरियाणा में कोविड-19 के 7,591 नए मामले
हरियाणा में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और बृहस्पतिवार को ��ाज्य में संक्रमण के 7,591 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,979 से अधिक हो गई है.
1:54 PM. 14 Jan 221:54 PM. 14 Jan
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 6,393 नए मामले सामने आए जबकि सात और मरीजों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग से गुरूवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में चार, दरभंगा, गया एवं सहरसा के एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई.
मुख्य बातें
Coronavirus News: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. इस बीच यूएन की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रोसपेक्ट्स (WESP) 2022 की रिपोर्ट ने चिंता में डाल दिया है. रिपोर्ट के अनुसार Omicron वैरिएंट की वजह से संक्रमण की नई लहरें आ रही हैं और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर नजर आ सकता है.