Coronavirus Guidelines in India: नये साल के जश्‍न में खलल, जानें किस राज्‍य में क्‍या है कोरोना गाइडलाइंस

Coronavirus Fresh Guidelines: पूरा देश जहां नये जश्‍न मनाने की तैयारी कर रहा है. वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कई राज्‍यों में जश्‍न में खलल डाल दी है. कई राज्‍यों ने कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की है. आइए जानते हैं कोरोना की नई गाइडलाइंस क्‍या है.

Live Updates
2:21 PM. 31 Dec 21 2:21 PM. 31 Dec

मुंबई पुलिस सख्‍त

मुंबई पुलिस ने लोगों से 15 जनवरी तक रोजाना शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, बगीचे, उद्यानों और इस तरह के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जाने के लिए कहा.

2:21 PM. 31 Dec 21 2:21 PM. 31 Dec

उत्तर प्रदेश में प्रशासन सख्‍त

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस ने पैर पसारने के बाद से प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. इसी को लेकर पिछले दिनों लखनऊ के जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें तय किया गया कि रात 11.00 बजे के बाद किसी भी तरह की एक्टिविटी की इजाजत नहीं दी जाएगी. केवल आपातकालीन सेवाओं के संचालन की ही अनुमति प्रदान की जाएगी. यदि कोई नाइट कर्फ्यू के नियम तोड़ते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

2:21 PM. 31 Dec 21 2:21 PM. 31 Dec

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीमों को भी तैनात किया जाएगा.

1:22 PM. 31 Dec 21 1:22 PM. 31 Dec

दिल्‍ली पुलिस सख्‍त 

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की ओर से रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के अलावा नये साल की पूर्व संध्या के मद्देनजर अति संवेदनशील माने जाने वाले कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, हौज खास और अन्य इलाकों में गश्त बढ़ा दी जाएगी.

1:22 PM. 31 Dec 21 1:22 PM. 31 Dec

नववर्ष की पूर्व संध्या के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा नये साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी कोविड-उपयुक्त व्यवहार संबंधी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कराया जाए.

12:14 PM. 31 Dec 21 12:14 PM. 31 Dec

बिना मास्क वालों पर कार्रवाई

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रांची के डीसी छवि रंजन ने डिस्ट्रिक कोविड टॉस्क फोर्स की बैठक की. इसमें उन्होंने कहा कि हमें बुरे समय के लिए पूरी तरह से तैयार रहना है. कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए सभी कोषांग समन्वय के साथ काम करें. डीसी ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा- जो भी पॉजिटिव निकल रहे हैं, उनके संपर्क में आये लोगों का डिटेल रखें. बिना मास्क के बाहर निकलने वाले पर कार्रवाई करें.

12:14 PM. 31 Dec 21 12:14 PM. 31 Dec

जश्‍न पर निगरानी

बिहार के होटलों में नये साल को लेकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टैंसिंग व मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा. कार्यक्रम के दौरान पुलिस होटलों में जांच करने के लिए जायेगी.

12:14 PM. 31 Dec 21 12:14 PM. 31 Dec

हुड़दंग करने वालों पर खास नजर

बिहार की राजधानी पटना में नये साल पर जश्न के दौरान यदि कोई हुड़दंग करता पाया गया, तो जेल जाना पड़ सकता है. इसके साथ ही काफी स्पीड से बाइक चलाने पर पकड़े जाने पर जुर्माना के रूप में मोटी रकम देनी होगी और गाड़ी छुड़ाने में भी एक सप्ताह लग जायेंगे. इसके साथ ही अभिभावक को थाने पर आकर खुद जुर्माना भरना पड़ेगा.

12:04 PM. 31 Dec 21 12:04 PM. 31 Dec

अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार रात को जारी नए दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं.

12:00 PM. 31 Dec 21 12:00 PM. 31 Dec

पुडुचेरी में नाइट कर्फ्यू

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा. लेकिन वैकुंठ एकादशी के अवसर पर छूट दी गई है.

12:00 PM. 31 Dec 21 12:00 PM. 31 Dec

महाराष्ट्र सरकार में क्‍या है गाइडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है. पहले विवाह समारोह या सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सभा में बंद स्थानों में 100 और खुले स्थानों में 250 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति थी.

12:00 PM. 31 Dec 21 12:00 PM. 31 Dec

केंद्र ने आठ राज्यों को लिखा पत्र

देश में आठ राज्यों के 14 शहरों में कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गयी है. सरकार ने आठ राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक झारखंड को पत्र लिख कर कोरोना से बचाव के लिए बताये गये निर्देशों का पालन करने को कहा है.

12:00 PM. 31 Dec 21 12:00 PM. 31 Dec

कोरोना जांच बढ़ाने का निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा लिखे गये पत्र में इन राज्यों को कोरोना जांच बढ़ाने, अस्पताल स्तर की तैयारियों को मजबूत करने, वैक्‍सीनेशन की गति और कवरेज बढ़ाने की सलाह दी गयी है. केंद्र ने जिन शहरों को लेकर चिंता जतायी है उनमें रांची, कोलकाता, गुरुग्राम, नयी दिल्ली, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, चेन्नई, बेंगलुरु, ठाणे, पुणे, मुंबई और नागपुर शामिल हैं.

12:00 PM. 31 Dec 21 12:00 PM. 31 Dec

झारखंड में कोरोना ब्‍लास्‍ट

झारखंड में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. गुरुवार को राज्य में कुल 482 नये कोरोना संक्रमित मिले. वहीं राज अस्पताल में भर्ती संक्रमित वृद्धा की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी. रांची जिला में गुरुवार को 246 नये संक्रमित मिले, जिससे यहां एक्टिव केस की संख्या 564 पहुंच गयी है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Coronavirus Fresh Guidelines: पूरा देश जहां नये जश्‍न मनाने की तैयारी कर रहा है. वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कई राज्‍यों में जश्‍न में खलल डाल दी है. कई राज्‍यों ने कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की है. आइए जानते हैं कोरोना की नई गाइडलाइंस क्‍या है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >