Odisha Heavy Rain: लो प्रेशर एरिया, ओडिशा में दशहरे पर भारी बारिश का अनुमान, 30-40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Odisha Heavy Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में दो अक्टूबर को दशहरे के दिन भारी बारिश होने की संभावना है.

Odisha Heavy Rain: आईएमडी के अनुसार 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है. जिसकी वजह से एक अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा.

एक अक्टूबर को ओडिशा के इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, एक अक्टूबर को ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति और गंजम जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

दो अक्टूबर को ओडिशा के इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दो अक्टूबर को राज्य के कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, गंजम, गजपति, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, नयागढ़, खुर्दा और पुरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

तीन अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, तीन अक्टूबर को नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी और बरगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने मछुआरों को एक और दो अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह दिया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश से भारी तबाही, 2 की मौत, 11500 लोग निकाले गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >