Hyderabad Amberpet Youtuber Attacked: हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में बीती रात माहौल काफी गरमा गया अंबरपेट पुलिस के अनुसार, एक यूट्यूबर जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि उस समय स्थिति काफी नाजुक थी क्योंकि वहां से छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस भी गुजर रहा था.
आमने-सामने आए दो गुट
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही यूट्यूबर पर हमला हुआ, वहां मौजूद दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी. गनीमत रही कि पुलिस की टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी, जिन्होंने तुरंत बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया.
क्या है अभी के हालात?
अंबरपेट पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल इलाके में शांति है और स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस टीम इलाके में नजर बनाए हुए है ताकि दोबारा कोई दिक्कत न हो.
खबर अपडेट की जा रही है…
