रथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात, ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवा

Jagannath Puri Rath Yatra : ओडिशा सरकार ने जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं के लिए 'समर्पण' नाम की ऑनलाइन दान सुविधा लॉन्च की है. अब भक्त घर बैठे सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से दान कर सकेंगे. यह डिजिटल पहल भक्तों और भगवान के बीच आस्था का नया पुल बनेगी.

Jagannath Puri Rath Yatra : जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा से ठीक पहले ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ के करोड़ों श्रद्धालुओं को सौगात दी है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' नाम की ऑनलाइन दान सुविधा का शुभारंभ किया. इस नई व्यवस्था के जरिए देश और विदेश में रहने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से मंदिर में दान कर सकेंगे. इसका उद्घाटन श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के कार्यालय में किया गया.

भक्तों और भगवान के बीच बनेगा डिजिटल पुल

सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि 'समर्पण' केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान जगन्नाथ के बीच आस्था का एक मजबूत पुल है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस सुविधा से अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। इससे दान प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी.

OCAC ने तैयार किया आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म

सीएम माझी ने कहा कि इस ऑनलाइन दान प्रणाली को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) ने विकसित किया है. सरकार का कहना है कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से मंदिर प्रशासन को दान का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी. साथ ही, श्रद्धालुओं को किसी बिचौलिए या लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा. इससे देश-विदेश में बसे जगन्नाथ भक्त भी आसानी से मंदिर से जुड़ सकेंगे.

रथ यात्रा से पहले बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

हर वर्ष आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं. इस बार रथ यात्रा से एक दिन पहले शुरू की गई 'समर्पण' सेवा को श्रद्धालुओं के लिए बड़ी पहल माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल दान सुविधा से मंदिर को मिलने वाले योगदान में भी बढ़ोतरी होगी और श्रद्धालुओं की आस्था को तकनीक के माध्यम से नई मजबूती मिलेगी. सरकार का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ते हुए भक्तों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें- मासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >