Doval Meet Putin: मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले NSA अजीत डोभाल, कई मुद्दों पर की चर्चा

Doval Meet Putin: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को मुलाकात की. पुतिन ने हाथ मिलाकर डोभाल का स्वागत किया. दोनों देशों ने ऊर्जा, रक्षा समेत कई और मुद्दों पर चर्चा की. इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की.

Doval Meet Putin: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने गुरुवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. यह मुलाकात काफी खास मानी जा रही है. डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण बातचीत करने के साथ-साथ इस साल के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं. इस मुलाकात की क्रेमलिन प्रेस सेवा की ओर से एक वीडियो क्लिप भी शेयर की गई है. वीडियो क्लिप में बातचीत से पहले डोभाल को पुतिन से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है.

डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव से की मुलाकात

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को ही रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक डोभाल ने कहा कि रूस में अपनी बैठकों में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम किया जा रहा है. डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ-साथ पुतिन की भारत यात्रा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन और कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो बार मुलाकात कर चुके हैं.

बेहद खास है डोभाल की रूस यात्रा

अजीत डोभाल की रूस यात्रा दुनिया के बदलते परिप्रेक्ष्य में काफी अहम मानी जा रही है. उनकी यात्रा की शुरुआत ऐसे दिन हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाया है. ट्रंप के इस कदम के बाद से भारत का टैरिफ 50 फीसदी हो गया है. ऐसे में भारत और रुस अमेरिकी कदम पर चर्चा और इसके खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हैं.

रूस से तेल खरीद रहा है भारत

रूस से तेल खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में तनातनी चल रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि रूसी अधिकारियों के साथ उनकी डोभाल ने द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों के साथ-साथ रूसी कच्चे तेल पर पश्चिमी प्रतिबंधों पर भी चर्चा की है. शोइगु ने डोभाल के साथ बैठक के बाद कहा कि दोनों देश ‘मजबूत, समय की कसौटी पर खरे उतरे मैत्री संबंधों’ से जुड़े हुए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार उन्होंने कहा ‘हमारे देशों के बीच अब बहुस्तरीय विश्वास-आधारित राजनीतिक वार्ता प्रभावी ढंग से काम कर रही है यह राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नियमित संपर्कों पर आधारित है. हमारे नेताओं के बीच अगली पूर्ण वार्ता की तारीख निर्धारित करना महत्वपूर्ण है.” (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >