Nowgam Blast : रात 11:20 बजे तेज आवाज हुई, स्थानीय लोगों ने बताया नौगाम में क्या हुआ

Nowgam Blast : अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 24 पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. धमाके के तुरंत बाद रात का सन्नाटा एम्बुलेंस और पुलिस की सायरन आवाजों से टूट गया.

Nowgam Blast : श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात अचानक धमाका हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट तब हुआ जब पुलिस और फोरेंसिक टीम फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों का नमूना ले रही थी. यह सामग्री “सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल मामले से जुड़ी थी. घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी शामिल हैं. घटना के बाद घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और क्षेत्र को सुरक्षा के लिए घेर लिया गया.

धमाके को लेकर स्थानीय निवासी शफाद अहमद ने जानकारी दी. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘’रात करीब 11:20 बजे इतनी तेज आवाज हुई कि लोग दहशत में आ गए. वे रात में कुछ देर बाद सो गए, लेकिन सुबह पता चला कि बड़ा हादसा हुआ है. शफाद अपने रिश्तेदारों की खबर लेने पहुंचे, जो पुलिस स्टेशन के पास रहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. उन्होंने कहा कि वे अपने रिश्तेदारों से बात भी नहीं कर पाए और सुरक्षा कर्मी मजबूरी में लोगों को रोक रहे हैं. शफाद ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना तेज धमाका पहले कभी नहीं सुना.

यह भी पढ़ें : Nowgam Blast : नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, 7 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

धमाके के चश्मदीद बताए जाने वाले तारिक अहमद ने कहा कि रात में अचानक बहुत तेज धमाका हुआ, लेकिन पहले समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. जब लोग रोते-चिल्लाते बाहर भागते दिखे, तब पता चला कि पुलिस स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है. वहां पहुंचने पर चारों ओर तबाही, धुआं और कई शव दिखाई दिए. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि हमारे अपने लोग और पड़ोसी इस धमाके में मारे गए, यह बहुत बड़ी क्षति है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >