Budget session 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक

Budget session 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

Budget session 2024: संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सांसदों के शपथ लेने के बाद यह पहला पूर्ण सत्र होगा.

बजट सत्र को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट डाला और बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2024 को अपनी मंजूरी दे दी है. उन्होंने संसद के दोनों सदन के सत्र को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि केंद्रीय वित्त मंत्री 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा था कि बजट में प्रमुख सामाजिक व आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है. अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था.

एनडीए सरकार का नया बजट होगा बेहद खास

एनडीए सरकार का नया बजट बेहद खास होने वाला है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को केवल 243 सीटें ही मिलीं, जिससे बीजेपी को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी. पिछले दो कार्यकाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिली थी, लेकिन इसपर उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ा. ऐसी स्थिति में इस बार का केंद्रीय बजट बेहद खास होने वाला है. पीएम मोदी ने भी इसके संकेत पहले ही दे दिए थे. उन्होंने कहा था कि तीसरा कार्यकाल साहसिक निर्णयों के नए अध्याय लिखने के लिए जाना जाएगा.

हंगामेदार रहा संसद का विशेष सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चला. सत्र हंगामेदार रहा. पहले सत्र में विपक्ष ने सरकार पर नीट-यूजी को लेकर जोरदार निशाना साधा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने मणिपुर, नीट-यूजी और अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया. हालांकि राहुल गांधी जब अपना भाषण दे रहे थे, तब अध्यक्ष ओम बिरला को कई बार नियम बताने पड़े. सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >