Kal ka Mausam: नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Kal ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का पारा और गिरेगा. दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

Kal ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में आज एक नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो सकती है. इसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा. मौसम में बदलाव 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक रहेगा. इस दौरान ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी की आशंका है, वहीं निचली पहाड़ियों में हल्की बारिश हो सकती है. कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई और राज्यों के मौसम में बदलाव नजर आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख होंगे. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में कुछ खास नहीं पड़ेगा. वहीं 3 दिसंबर के बाद पहाड़ी इलाकों से बादल के छंटने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो सकता है. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी.

दिल्ली से लेकर बिहार- झारखंड तक कोहरा

उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है. सर्दी के साथ-साथ कई इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है. 10 से ज्यादा राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली से लेकर यूपी, हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत 10 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है

यूपी में सामान्य रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है. घना कोहरा भी छा रहा है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी वाले इलाकों में ठंड एक दो दिनों में बढ़ेगी. वहीं, बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा. सबह के समय कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्यियस के बीच रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री रह सकता है. दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी में बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

बिहार में कड़ाके की ठंड

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है. धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक दो दिन मौसम इसी तरह सामान्य रहेगा. दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड में इजाफा होगा. तापमान में गिरावट आएगी.

झारखंड में छाए रहेंगे हल्के बादल

झारखंड के कई जिलों में हल्के बादल छाए हुए हैं. ठंड में भी इजाफा हो रहा है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >