Navya Haridas: वायनाड में प्रियंका गांधी को चुनौती देने वाली नव्या हरिदास हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कितनी है Property

Navya Haridas: लोकसभा की वायनाड सीट के लिए 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है.

Navya Haridas: वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी और बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास के बीच सीधा मुकाबला है. नव्या हरिदास अपने सियासी अनुभव के बूते कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनौती देंगी. 39 साल की नव्या राजनीति में कोई नई नहीं हैं, उनके पास भी अच्छा-खासा अनुभव है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं नव्या हरिदास

बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्हें सिंगापुर और नीदरलैंड में काम करने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल है. उन्होंने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कोझिकोड से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने एक सॉफ्टवेयर पेशेवर के रूप में काम किया. वर्ष 2009 में उन्होंने समुद्री इंजीनियर शोबिन श्याम से शादी की और सिंगापुर चली गईं, जहां उन्होंने चार साल तक काम किया. उन्होंने नीदरलैंड और अजरबैजान में भी काम किया. फिर वर्ष 2015 में छुट्टियों के दौरान कोझिकोड की यात्रा के दौरान (उन्हें उनके परिवार के आरएसएस से जुड़ाव के कारण) अप्रत्याशित रूप से केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया गया था.

कितनी है संपत्ति

बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास के पास 40 लाख से अधिक की संपत्ति है. उन्होंने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दायर किया है, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 40 लाख 14 हजार 477 रुपया बताया है. उनके ऊपर कार लोन चल रहा है. उसके पास 400 ग्राम गोल्ड भी है. जबकि नव्या मारुति सुजुकी की सिलेरियो कार में चलती हैं. जबकि हाथ में केवल 5 हजार रुपये कैश है.

पार्षद रह चुकी हैं नव्या हरिदास

बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास एक दशक तक कोझिकोड में एक पार्षद के रूप में भी काम कर चुकी हैं. नव्या हरिदास भाजपा की प्रदेश इकाई की महिला शाखा (महिला मोर्चा) की राज्य महासचिव हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >