Breaking News : तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष की हत्या, उनके आवास के पास 6 लोगों ने मिलकर ली जान

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:26 PM. 5 Jul 24 9:26 PM. 5 Jul

तमिलनाडु बसपा के अध्यक्ष की हत्या

बहुजन समाज पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम चेन्नई के पेरम्बूर स्थित उनके आवास के पास 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. चेन्नई पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सेम्बियम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई.

2:19 PM. 5 Jul 24 2:19 PM. 5 Jul

NEET PG एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को होगी परीक्षा

नीट पीजी 2024 की एग्जाम की नई तारीख आ गई है. यह 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा.

1:30 PM. 5 Jul 24 1:30 PM. 5 Jul

अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन करने के लिए 6,900 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन लिए शुक्रवार को 6,900 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ.

12:37 PM. 5 Jul 24 12:37 PM. 5 Jul

नोएडा के LOGIX मॉल में लगी आग

नोएडा के LOGIX मॉल में आग लग गई है. मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है. अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

12:13 PM. 5 Jul 24 12:13 PM. 5 Jul

हाथरस भगदड़ में हुई मौतों पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई जनहित याचिका

हाथरस भगदड़ में हुई मौतों पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. दो जुलाई को भगदड़ में 121 लोगों की जान गई थी.

11:38 AM. 5 Jul 24 11:38 AM. 5 Jul

छत्तीसगढ़ में कुएं से जहरीली गैस का रिसाव,5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है. घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है.

11:34 AM. 5 Jul 24 11:34 AM. 5 Jul

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सीबीआई को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सीबीआई को हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अब 17 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी.

10:49 AM. 5 Jul 24 10:49 AM. 5 Jul

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव शुरू

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव शुरू हो चुके हैं. यहां कट्टरपंथी नेता जलीली और सुधारवादी पेजेश्कियन के बीच मुकाबला होगा.

9:42 AM. 5 Jul 24 9:42 AM. 5 Jul

लेबर पार्टी ने आम चुनाव जीत लिया, ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा

ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी सीट से जीत चुके हैं. ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है. मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया.

7:32 AM. 5 Jul 24 7:32 AM. 5 Jul

ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान

यूनाइटेड किंगडम के बहुप्रतीक्षित आम चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल आ गए हैं. हार के संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.

7:32 AM. 5 Jul 24 7:32 AM. 5 Jul

जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह आज लोकसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल पर दिल्ली लाया जा रहा है. उन्हें पैरोल आदेश में निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा.

7:31 AM. 5 Jul 24 7:31 AM. 5 Jul

राहुल गांधी आज हाथरस पहुंचेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भगदड़ की घटना के मद्देनजर शुक्रवार को हाथरस का दौरा करेंगे. वे यहां मृतकों के परिवार से मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >