Breaking News: जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे में वाहन गिरी, चार लोगों की मौत

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे में वाहन गिरी, चार लोगों की मौत

मध्य कश्मीर के गांदरबल में जोजिला दर्रे पर एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए.

2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी में मंथन, पीएम मोदी और नड्डा की बैठक

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच बड़ी बैठक हुई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नये मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हुई है.

2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के साथ जाने का फैसला किया है. तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को होगा.

2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 56 भारतीय विश्वविद्यालयों ने बनाई जगह

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 56 भारतीय विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई. यह जानकारी क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सोटर ने दी है.

2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

तेलंगाना में कांग्रेस को समर्थन करेगी सीपीआई, नारायण बोले- हमें खुशी है

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव के नारायण कहते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है और हम उसका समर्थन कर रहे हैं.

2:02 AM. 6 Dec 23 8:32 PM. 5 Dec

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ

तेलंगाना में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम का भी फैसला हो गया. रेवंत रेड्डी राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे. 7 दिसंबर को वो मुख्यमंत्री पद की शतथ लेंगे. मालूम हो तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की और बीआरएस को सत्ता से बेदखल किया. केसीआर की पार्टी बीआरएस ने केवल 39 सीटों पर जीत दर्ज की.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >