Breaking News : हाथरस मामले में छह लोग गिरफ्तार, सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
5:33 PM. 4 Jul 24 5:33 PM. 4 Jul

अस्पताल से डिस्चार्ज हुअ एलके आडवाणी

बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्हें कल रात 9 बजे डॉ विनीत सूरी की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

3:33 PM. 4 Jul 24 3:33 PM. 4 Jul

हाथरस घटना को लेकर छह लोग गिरफ्तार

हाथरस भगदड़ कांड पर पुलिस ने छह आरोपी को गिरफ्तार किया है. अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों में चार पुरुषों और दो महिलाओं शामिल है. सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं.

12:45 PM. 4 Jul 24 12:45 PM. 4 Jul

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के राजनीति भविष्य का फैसला होगा.

11:00 AM. 4 Jul 24 11:00 AM. 4 Jul

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्रीपद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्रीपद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया है. मीणा ने एक टीवी चैनल को यह जानकारी दी.

10:48 AM. 4 Jul 24 10:48 AM. 4 Jul

एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ अस्ताना में बातचीत की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ अस्ताना में बातचीत की है. चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान पर चर्चा हुई.

9:39 AM. 4 Jul 24 9:39 AM. 4 Jul

दिल्ली में बहुमंजिला मकान में लगी आग

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला मकान में आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार एक इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर,मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. एक महिला को इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया है.

9:38 AM. 4 Jul 24 9:38 AM. 4 Jul

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय बाथरूम में गिरे, अस्पताल में भर्ती

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को अपने घर के बाथरूम में गिरने और बेहोश होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि रॉय बुधवार शाम को बाथरूम में गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई.

8:21 AM. 4 Jul 24 8:21 AM. 4 Jul

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट, 4 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट की खबर है. पूर्व सीनेटर हिदायत उल्लाह सहित 4 की मौत धमाके में हो गई.

7:17 AM. 4 Jul 24 7:17 AM. 4 Jul

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज मिलेंगे पीएम मोदी से

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में रहेंगे. वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

7:17 AM. 4 Jul 24 7:17 AM. 4 Jul

भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका पर 5 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कथित शराब नीति नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर वह 5 जुलाई को सुनवाई करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >