Breaking News: डोडा के 118 आतंकियों ने Pok में बनाया ठिकाना, युवाओं को कर रहे हैं दल में शामिल

Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है. बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव बेंगलुरु में बीजेपी में शामिल हो गए. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें यहां

Live Updates
10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

118 आतंकियों ने बनाया ठिकाना

जम्मू और कश्मीर के डोडा एसएसपी अब्दुल कयूम ने कहा है कि जिले के 118 आतंकियों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपना अड्डा बना लिया है. उनमें से दस सबसे सक्रिय हैं, वे डोडा और कश्मीर के युवाओं को आतंकवाद में शामिल करने की कोशिश करते हैं.

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान

विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम बनेगा यह सवाल नहीं है. हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं, यही हमारी इच्छा है.

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का विरोध 

कर्नाटक के बेंगलुरू में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया है. बता दें, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी आज, 1 मार्च से तत्काल प्रभाव से की गई है.

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

सरपंचों पर लाठीचार्ज

हरियाणा के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने पंचकूला में राज्य सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश सरकार से बातचीत फेल होने के बाद सरपंच सड़क पर उतर गये. वहीं, पुलिस नें आंदोलन को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया.

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

केजरीवाल कब देंगे इस्तीफा- बीजेपी

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि मनीष सिसोदिया सीबीआई की हिरासत में हैं और कल उन्होंने इस्तीफा दे दिया. लेकिन त्याग पत्र पर तारीख नहीं है. आबकारी नीति घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल हैं. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल और कैलाश गहलोत कब इस्तीफा देंगे.

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

गोल्डन ट्रांसपोर्ट में भीषण आग

जयपुर- गोल्डन ट्रांसपोर्ट में भीषण आग, एक बिल्डिंग गिरी. (आजतक)

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय वे तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या एमके स्टालिन पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि “क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?

10:02 PM. 1 Mar 23 10:02 PM. 1 Mar

ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

हरियाणा के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने पंचकूला में राज्य सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

2:45 PM. 1 Mar 23 2:45 PM. 1 Mar

नीरव मोदी, विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन के विदेश सचिव का बयान

नीरव मोदी, विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन के विदेश सचिव कहा कि, यूके में कानूनी प्रक्रिया, भारत की तरह ही, सरकार से स्वतंत्र है. हम हमेशा न्याय प्रणाली की मशीनरी को तत्परता से काम करते देखना चाहते हैं ,लेकिन ये ब्रिटिश न्यायिक प्रणाली के फैसले हैं.

2:45 PM. 1 Mar 23 2:45 PM. 1 Mar

केजरीवाल ने शाम 4 बजे बुलाई AAP विधायकों की अहम बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शाम 4 बजे AAP विधायकों की अहम बैठक बुलाई है, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी.

1:09 PM. 1 Mar 23 1:09 PM. 1 Mar

अतीक अहमद के करीबी ज़फर के आवास को तोड़ रहा है प्रशासन

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रशासन प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी ज़फर के आवास को तोड़ रही है.

1:09 PM. 1 Mar 23 1:09 PM. 1 Mar

रोशनारा रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट में लगी आग

दिल्ली के पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास रोशनारा रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट में आग लगी. मौके पर अग्निशमन विभाग की 18 गाड़ियां मौजूद हैं.

1:09 PM. 1 Mar 23 1:09 PM. 1 Mar

विदेश मंत्रियों की बैठक में 2 सत्र होंगे

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि कल विदेश मंत्रियों की बैठक में 2 सत्र होंगे. पहले सत्र में बहुपक्षीयता, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा और विकास सहयोग के लिए टेम्पलेट्स पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि दूसरे सत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने, नशीले पदार्थों सहित विश्व के सामने नए और उभरते हुए खतरों पर चर्चा होगी. वैश्विक कौशल मानचित्रण, मानवीय सहायता और आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर भी चर्चा होगी. बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष का विश्व पर आर्थिक प्रभाव और अन्य प्रभावों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

1:09 PM. 1 Mar 23 1:09 PM. 1 Mar

जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक

विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 13 सहित 40 प्रतिनिधिमंडलों के जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने की संभावना है. बहुपक्षवाद, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, विकास सहयोग, आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक होगी.

1:09 PM. 1 Mar 23 1:09 PM. 1 Mar

सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मिलेगा मंत्री पद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजा. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये खबर दी है.

11:07 AM. 1 Mar 23 11:07 AM. 1 Mar

महाराष्ट्र में विपक्ष का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे, LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने किसानों के मुद्दे, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

11:07 AM. 1 Mar 23 11:07 AM. 1 Mar

7वें वेतन आयोग की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में 7वें वेतन आयोग को लागू करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों ने बेंगलुरु के बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

11:07 AM. 1 Mar 23 11:07 AM. 1 Mar

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी पर फेंके गए अंडे, सभा को कर रहे थे संबोधित

मंगलवार को भूपालपल्ली में “हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा” के दौरान सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी पर अंडे फेंके गए.

11:07 AM. 1 Mar 23 11:07 AM. 1 Mar

बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव बीजेपी में शामिल

बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव बेंगलुरु में बीजेपी में शामिल हो गए.

11:07 AM. 1 Mar 23 11:07 AM. 1 Mar

तमिलनाडु CM MK स्टालिन ने अपने जन्मदिन पर अपने पिता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आज अपने जन्मदिन पर चेन्नई में अपने पिता और पूर्व सीएम एम करुणानिधि के साथ-साथ पूर्व सीएम और डीएमके संस्थापक सीएन अन्नादुरई को उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

7:34 AM. 1 Mar 23 7:34 AM. 1 Mar

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, पुलिस अधिकारी को धमकी देने का आरोप

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक 32 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद को मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कथित तौर पर एक क्लीनर को चाकू मारने और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के बाद गोली मार दी.

मुख्य बातें

Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है. बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर और आप नेता भास्कर राव बेंगलुरु में बीजेपी में शामिल हो गए. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >