Breaking News: जामताड़ा रेल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:26 PM. 28 Feb 24 10:26 PM. 28 Feb

जामताड़ा रेल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

झारखंड के जामताड़ा में हुए रेल हादेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. उन्होंने कहा, हादसे से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल जल्द ठीक हों.

8:32 PM. 28 Feb 24 8:32 PM. 28 Feb

विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. खबर आ रही है कि विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.

8:15 PM. 28 Feb 24 8:15 PM. 28 Feb

जामताड़ा में ट्रेन हादसे में कई लोगों की मौत
जामताड़ा के विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के पास ट्रेन की चपेट में आने कई यात्रियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि डाउन लाइन में बंगलुरू यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी. इसी बीच लाइन के किनारे डाले गये गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था. लेकिन डस्ट को देखकर चालक को संदेश को हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है. जिस कारण ट्रेन को रोकते ही यात्री भी उतर गये. इसी बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है.

6:42 PM. 28 Feb 24 6:42 PM. 28 Feb

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत की

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की.

6:09 PM. 28 Feb 24 6:09 PM. 28 Feb

राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों के साथ एमएसपी को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

राजस्थान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बूंदी में एमएसपी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

4:35 PM. 28 Feb 24 4:35 PM. 28 Feb

पाकिस्तान में गहरी खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई.

3:25 PM. 28 Feb 24 3:25 PM. 28 Feb

विधायक प्रकाश जरवाल दोषी करार
दिल्ली में डॉक्टर खुदकुशी मामले में आप विधायक प्रकाश जरवाल को दोषी करार दिया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोर्ट जरवार को दोषी करार दिया है.

3:11 PM. 28 Feb 24 3:11 PM. 28 Feb

अखिलेश को सीबीआई की नोेटिस
अवैध खनन के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को CBI ने नोटिस दिया है. सीबीआई ने कहा है कि अखिलेश को गवाह के रूप में पेश होना है.

1:33 PM. 28 Feb 24 1:33 PM. 28 Feb

ED, CBI या पुलिस शाहजहां शेख को कोई भी गिरफ्तार कर सकता है, कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा

संदेशखालि मामले में तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख को सीबीआई, ईडी या पश्चिम बंगाल पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.

1:00 PM. 28 Feb 24 1:00 PM. 28 Feb

जनता मजबूती से बीजेपी के साथ खड़ी है, तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में एक जनसभा में कहा कि तमिलनाडु की जनता मजबूती से बीजेपी के साथ खड़ी है. सेवा का हमारा अभी तक का रिकॉर्ड लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि केवल बीजेपी ही राज्य को सही भविष्य की ओर ले जा सकती है.

12:00 PM. 28 Feb 24 12:00 PM. 28 Feb

केरल में 16 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केरल में 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी. यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने दी है.

11:59 AM. 28 Feb 24 11:59 AM. 28 Feb

विदेश से फंसे भारतीयों को वापस लाना पीएम मोदी की गारंटी में से एक, बोले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

कर्नाटक के चिकोडी में KLE स्कूल के उद्घाटन पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में आज यदि बाहर यानी विदेश में कुछ भी होता है और उसमें कोई भी भारतीय नागरिक फंसता है तो हम हैं उनके लिए, यह भी पीएम मोदी की गारंटी है.

10:28 AM. 28 Feb 24 10:28 AM. 28 Feb

पीएम मोदी ने पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थूथुकुडी में हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई.

10:26 AM. 28 Feb 24 10:26 AM. 28 Feb

ये ऐतिहासिक सफलता, अमित शाह ने मादक पदार्थों की जब्ती पर कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थों की जब्ती पर कहा कि ये ऐतिहासिक सफलता भारत को मादक पदार्थ मुक्त बनाने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), नौसेना, गुजरात पुलिस ने संयुक्त अभियान में 3,132 किलोग्राम मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की है.

9:22 AM. 28 Feb 24 9:22 AM. 28 Feb

पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन का चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है.

8:25 AM. 28 Feb 24 8:25 AM. 28 Feb

मुंबई के निकट एक झुग्गी-बस्ती में आग, कई लोग झुलसे

मुंबई के पास भयंदर में एक झुग्गी-बस्ती में बुधवार तड़के आग लग गई जिससे कई लोग झुलस गए. अधिकारी ने बताया कि भयंदर पूर्व में आजाद नगर झुग्गी-बस्ती में तड़के आग लग गई जिसपर काबू पाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया.

8:21 AM. 28 Feb 24 8:21 AM. 28 Feb

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजभवन पहुंचे

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को राजभवन पहुंचे. उन्होंने कहा है कि स्पीकर हमारे विधायकों को सस्पेंड कर सकते हैं.

7:37 AM. 28 Feb 24 7:37 AM. 28 Feb

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर के आजाद नगर इलाके की झुग्गियों में लगी आग

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, आजाद नगर इलाके की झुग्गियों में आग लग गई है.

6:47 AM. 28 Feb 24 6:47 AM. 28 Feb

पीएम मोदी तमिलनाडु में 17,300 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. यहां वे थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल में जनसभा को संबोधित करेंगे और PM किसान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे.

6:47 AM. 28 Feb 24 6:47 AM. 28 Feb

WPL में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला आज

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच आज मुकाबला होने वाला है. यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा.

6:47 AM. 28 Feb 24 6:47 AM. 28 Feb

राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड, ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से झारखंड और ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगी. राष्ट्रपति बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. मुर्मू इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >