Breaking News: कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नागपुर रैली के बाद कहा, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने आज 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया. 4 जनवरी 2024 को दिल्ली में PCC अध्यक्ष और CLP नेताओं की एक बैठक होगी और भारत न्याय यात्रा जो राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होगी. उसके रूट को अंतिम रूप दिया जाएगा.

4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 32 रन से हरा दिया. इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई की गई.

4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

यमुना नदी में अमोनिया के उच्च स्तर को देखते हुए दिल्ली की जल मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

यमुना नदी में अमोनिया के उच्च स्तर को देखते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मार्च में दिल्ली जल बोर्ड को वजीराबाद में अमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे. काम 6 महीने के भीतर खत्म होना था. लगातार फॉलोअप के बावजूद डीजेबी ने प्रोजेक्ट शुरू भी नहीं किया है.

4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

सरकार ने उड़द और अरहर की दाल पर फ्री इंपोर्ट को मार्च 2025 तक बढ़ाया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उड़द और अरहर दाल पर मुक्त आयात नीति को एक साल के लिए 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है.

4:26 AM. 29 Dec 23 10:56 PM. 28 Dec

आईएसआईएस के लिए भर्ती और धन जुटाने के आरोपी 6 लोग के खिलाफ आरोप पत्र दायर

भारत में आईएसआईएस आतंकी साजिश पर शिकंजा कसते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वैश्विक आतंकवादी संगठन के लिए भर्ती और धन जुटाने में शामिल छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >