Breaking News: कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़, चार छात्रों की मौत

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:30 PM. 25 Nov 23 9:30 PM. 25 Nov

कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़, चार छात्रों की मौत

केरल के कोच्चि के CUSAT विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह दुर्घटना निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुई, जो परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है.

9:30 PM. 25 Nov 23 9:30 PM. 25 Nov

जेपी नड्डा ने किया रोड शो

हैदराबाद के मुशीराबाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षजोपी नड्डा ने रोड शो किया. इस दौरान नड्डा ने कहा कि वो देख रहे हैं कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आ रही है और तेलंगाना में भी हम निर्णायक भूमिका अदा करेंगे.

9:30 PM. 25 Nov 23 9:30 PM. 25 Nov

महुआ मोइत्रा केस में सीबीआई ने शुरू की जांच

संसद में सवाल उठाने के लिए प्रश्न के लिए रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

9:30 PM. 25 Nov 23 9:30 PM. 25 Nov

सौम्या विश्वनाथन हत्या मामला: चार दोषियों को उम्रकैद

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. वहीं पांचवें दोषी अजय सेठी को तीन साल की सजा सुनाई है.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन SP सस्पेंड

5 जनवरी, 2022 को राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी से जुड़े मामले में बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है. पंजाब गृह मंत्रालय ने यह जानाकरी दी है.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच की जाएगी : अमित शाह

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग बीआरएस सरकार से निराश हैं. तेलंगाना के लोगों का मानना है कि बीआरएस सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है. अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र- राहुल गांधी का ट्विटर हो सस्पेंड

बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इस पत्र में पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र किया है. बीजेपी ने आयोग से अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को उनके खाते को तुरंत निलंबित करना चाहिए और अपमानजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटवाना चाहिए. आगे पत्र में कहा गया है कि बीजेपी आयोग से यह भी अनुरोध करती है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करे.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% मतदान

राजस्थान में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% मतदान हुआ.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

नाबालिगों और महिलाओं को छोड़े जाने पर फिलिस्तीनी परिवारों में खुशी की लहर

इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत इजराइली जेलों से रिहा हुए तीन दर्जन से ज्यादा फिलिस्तीनियों का शुक्रवार को वेस्ट बैंक पहुंचने पर जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया. रिहा किए गए कैदियों में कुछ को छोटे अपराधों के लिए और कुछ को हमलों के लिए दोषी ठहराया गया था. इन सभी कैदियों को यरूशलम के बाहर एक जांचचौकी पर रिहा किया गया, जहां भारी संख्या में फिलिस्तीनी लोग एकत्रित हुए थे. इन लोगों ने नारे लगाएं, तालियां बजाईं और हाथ हिलाएं.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक इमारत की पहली मंजिल में लगी आग, दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

बंगाल के पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर लगी आग

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है. सुबह सात बजे से 199 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

राजस्थान के मतदाता ‘विकास की गारंटी’ को चुनें: कांग्रेस नेताओं ने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और ‘‘विकास की गारंटी’’ को चुनने की अपील की. खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, बचत, राहत, बढ़त और सपनों की ऊंची उड़ान, कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जनता… चुनेगी केवल राजस्थान ! राजस्थान की जागरुक जनता को मालूम है कि उनका एक बहुमूल्य वोट उनकी ख़ुशहाली की गारंटी है…

2:26 PM. 25 Nov 23 2:26 PM. 25 Nov

41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए हाथ से किया जाएगा ड्रिलिंग

एक अधिकारी ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसमें फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए हाथ से ड्रिलिंग पर विचार किया जा रहा है.

7:18 AM. 25 Nov 23 7:18 AM. 25 Nov

अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

7:18 AM. 25 Nov 23 7:18 AM. 25 Nov

राजस्थान में सुबह सात बजे से मतदान जारी

राजस्थान में 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है. यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >