Breaking News: चार दिनों के संघर्ष विराम के तहत हमास ने 13 इजराइली और 12 थाई बंधकों को किया रिहा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

भारी मात्रा हथियार बरामद

जम्मू एवं कश्मीर- रामबन खारी तहसील स्थित सरनियाल जंगल में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. सुरक्षा बलों को यहां से तीन चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं. शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

हमास ने कई बंधकों को किया रिहा

चार दिनों के संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास की और से 13 इजरायली, 12 थाई बंधकों को रिहा किया गया. इजराइली मीडिया के हवाले से कहा गया है कि गाजा पट्टी में करीब सात हफ्ते तक बंधक बनाकर रखने के बाद हमास ने 13 इजराइली बंधकों को रिहा किया है.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की याद में पोस्टर प्रदर्शनी

2008 के 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की 15वीं बरसी की याद में संयुक्त राष्ट्र के सामने ब्रोकन चेयर पर एक दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

तकनीकी खराबी के कारण ड्रिलिंग रुकी

रेस्क्यू टीम को एक बार फिर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है. एक बार फिर ऑगर मशीन लाई जा रही है. फिलहाल ड्रिलिंग रुकी हुई है.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते ने आज यानी शुक्रवार को एक शख्स को केरल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक ईमेल भेजकर हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

पांच विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखकर उनसे पांच विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है, जिनकी मंजूरी उनके कार्यालय में लंबित है.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजेंद्रनगर में किया रोड शो

तेलंगाना चुनाव- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजेंद्रनगर में किया रोड शो

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का किया दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा टनल घटनास्थल का दौरा कर बचाव अभियान का जायजा लिया. इस दौरान सीएम धामी सिल्कयारा टनल से रवाना हुए जहां फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है.

10:19 PM. 24 Nov 23 10:19 PM. 24 Nov

संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर 2023 तक बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

केसीआर ने हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया, तेलंगाना में बोले अमित शाह

तेलंगाना में चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि केसीआर ने हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी राज्यपालों के लिए फटकार, बोले चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर्फ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के लिए ही नहीं, बल्कि सभी राज्यपालों के लिए फटकार है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को 19 और 20 जून को आयोजित ‘‘संवैधानिक रूप से वैध’’ सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राज्यपाल की शक्ति का उपयोग ‘‘कानून बनाने के सामान्य रास्ते को बाधित करने’’ के लिए नहीं किया जा सकता. पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, राज्यपाल की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला न केवल पंजाब के राज्यपाल के लिए, बल्कि सभी राज्यपालों के लिए कड़ी फटकार है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

दुनिया के साथ संपर्क बनाइए, दिल जीत लीजिए, बोले मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथी हिंदुओं और दुनिया के साथ संपर्क बनाइए, दिल जीत लीजिए.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

नोटिस का जवाब दिया जाएगा, बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा. यहां चुनाव प्रचार के दौरान 5 राज्यों के उनके मुख्यमंत्री और नेता लोग यहां आए हैं, उन्होंने क्या-क्या बोला है ये पता है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

क्रिकेट के हमारे रिश्ते भी और मजबूत हुए हैं, ऑस्ट्रेलिया-भारत नेतृत्व संवाद में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

ऑस्ट्रेलिया-भारत नेतृत्व संवाद 2023 में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ” हमारी भागीदारी समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक फैली हुई है, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, साइबर और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, व्यापार और आर्थिक, विज्ञान और तकनीक जैसे सभी संभावित क्षेत्र शामिल हैं. यहां तक ​​कि क्रिकेट के हमारे रिश्ते भी और मजबूत हुए हैं.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि चार दिसंबर तक बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि शुक्रवार को चार दिसंबर तक बढ़ा दी.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का निधन, आज सुबह पड़ा था दिल का दौरा

वरिष्ठ फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

आतंकी काफी ट्रेन्ड थे इसलिए इन्हें खत्म करने में थोड़ा समय लगा

उत्तरी कमान कमांडर इन चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि हमारे जवानों ने जो ये कार्रवाई की है इसमें शहादत तो हुई है लेकिन हमने दो खूंखार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. ये वही आतंकी हैं जिन्होंने डांगरी, कांडी या रजौरी में निहत्थे नागरिकों की हत्या की थी इसलिए इन्हें खत्म करना जरूरी था. उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि इनकी ट्रेनिंग कई देशों में हुई हो, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी इन्होंने ट्रेनिंग ली हो, ऐसा हो सकता है. ये लोग काफी ट्रेन्ड थे इसलिए इन्हें खत्म करने में थोड़ा समय लगा.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी के वाहन पर हमला, गाड़ी पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ा

राजस्थान के पाली में बीजेपी प्रत्याशी के वाहन पर हमले की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिया गया है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम समझौता प्रभावी

इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम समझौता प्रभावी हो चुका है. फिलिस्तीनी कैदियों और गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की अदला-बदली होगी.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

हरियाणा दुर्घटना श्रद्धालु हरियाणा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

हरियाणा के सिरसा में एक गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए. ये सभी पंजाब से राजस्थान में स्थित एक मंदिर जा रहे थे.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

अगले 5 मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं

उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि अभी स्थिति काफी ठीक है. कल रात हमें दो चीज़ों पर काम करना था. सबसे पहले, हमें मशीन के प्लेटफॉर्म का पुनर्गठन कर दिया और इसके बाद पाइप पर जो थोड़ा दबाव था उसे काटने का काम चल रहा है ये पूरा हो जाने के बाद हम ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे. पार्सन्स कंपनी ने ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार से जो अध्ययन किया है उसे हमें पता चला कि अगले 5 मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं है. इसका मतलब है कि हमारी ड्रिलिंग सुचारू होनी चाहिए.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

कतर कोर्ट ने पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील स्वीकार की, अगली सुनवाई जल्द

कतर कोर्ट ने पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील स्वीकार कर ली है. मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

अफगानिस्तान के दूतावास ने नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की

अफगानिस्तान के दूतावास ने नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में 10 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन की सूचना

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर 10 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन की सूचना के बाद बहाली का काम जारी है. एम. अरुणा (नीलगिरी जिला कलेक्टर) ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज (24 नवंबर) छुट्टी की घोषणा की गई है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की जा रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी कि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. शुक्रवार को आनंद विहार में AQI 411, अलीपुर में 432, वजीरपुर में 443, आरके पुरम में AQI 422 दर्ज किया गया है.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

गाजा में आज से चार दिन का संघर्ष विराम

गाजा में आज से चार दिन का संघर्ष विराम शुरू होने जा रहा है. मिस्र रोजाना डीजल-गैस की सप्लाई करेगा.

2:42 PM. 24 Nov 23 2:42 PM. 24 Nov

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे हुए 41 श्रमिकों के बाहर आने का इंतजार, देखें वीडियो

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे हुए 41 श्रमिकों के लिए खाना पैक किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है. बचाव अभियान में इस्तेमाल की जा रही ड्रोन तकनीक पर स्क्वाड्रन इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ सिरिएक जोसेफ ने कहा कि यह (ड्रोन) नवीनतम तकनीकों में से एक है जो सुरंग के अंदर जा सकता है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >