Breaking News: AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कल हो सकता है ऐलान, सूत्रों के हवाले से खबर

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:53 PM. 23 Feb 24 9:53 PM. 23 Feb

टीएमसी नेता हूं, इसलिए हुआ हमला- अजित मैती

टीएमसी नेता अजित मैती पर हमला हुआ है. भीड़ ने उनके साथ मारपीट की. मैती ने कहा कि मुझ पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि मैं टीएमसी नेता हूं. मेरी बाइक तोड़ दी गई और उन्होंने मेरी पत्नी पर भी हमला किया. मेरी बेटी की परीक्षा है लेकिन वह अब डरी हुई है कि हम पर दोबारा हमला होगा. उन्होंने मेरे एक स्टोरेज रूम में भी आग लगा दी. वे मेरे बारे में गलत आरोप लगा रहे थे. जांच होने दीजिए और अगर मैं दोषी हूं तो पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है.

7:43 PM. 23 Feb 24 7:43 PM. 23 Feb

AAP- कांग्रेस में बन सकती है बात

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कल हो सकता है ऐलान, सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में बन सकती है बात.

4:39 PM. 23 Feb 24 4:39 PM. 23 Feb

महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेमा मामले में प्रवर्तन निदेशालय को मीडिया में गोपनीय जानकारी लीक करने से रोकने संबंधी तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज की.

4:30 PM. 23 Feb 24 4:30 PM. 23 Feb

महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेमा मामले में प्रवर्तन निदेशालय को मीडिया में गोपनीय जानकारी लीक करने से रोकने संबंधी तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज की.

2:24 PM. 23 Feb 24 2:24 PM. 23 Feb

आदित्य-एल-1 पर लगे ‘पेलोड’ के उन्नत सेंसरों ने सीएमई के प्रभाव का लगाया पता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी है कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 पर लगे ‘पेलोड’ के उन्नत सेंसरों ने कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के प्रभाव का सफलतापूर्वक पता लगा लिया है.

12:56 PM. 23 Feb 24 12:56 PM. 23 Feb

बायजू के चार निवेशकों ने दमन, कुप्रबंधन का मुकदमा एनसीएलटी में दायर किया

बायजू के चार निवेशकों ने दमन, कुप्रबंधन का मुकदमा एनसीएलटी में दायर किया. जानकारी के अनुसार संस्थापक बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है. बायजू प्रबंधन के खिलाफ निवेशकों के मुकदमे में फोरेंसिक ऑडिट, नए निदेशक मंडल की नियुक्ति, राइट्स इश्यू को अमान्य घोषित करने की मांग है.

11:36 AM. 23 Feb 24 11:36 AM. 23 Feb

सीएम खट्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये के हरियाणा बजट का प्रस्ताव रखा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये के राज्य बजट का प्रस्ताव शुक्रवार को रखा.

11:06 AM. 23 Feb 24 11:06 AM. 23 Feb

प्रधानमंत्री मोदी ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जोशी ने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा- मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं.

10:21 AM. 23 Feb 24 10:21 AM. 23 Feb

किसान शुभकरन सिंह के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरन सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.

9:09 AM. 23 Feb 24 9:09 AM. 23 Feb

बीआरएस की महिला विधायक लस्या नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत

बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वो अपनी कार से यात्रा कर रहीं थीं. इसी दौरान संगारेड्डी के अमीनपुर मंडल इलाके में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर कार अनियंत्रित हो गई. इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. वह सिकंदराबाद की कैंट सीट से बीआरएस विधायक थीं.

8:43 AM. 23 Feb 24 8:43 AM. 23 Feb

कोलकाता में ईडी की कई जगह छापेमारी

कोलकाता में ईडी की कई जगह छापेमारी चल रही है. जानकारी के अनुसार मनरेगा घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही है.

6:49 AM. 23 Feb 24 6:49 AM. 23 Feb

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के निधन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. यहां उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था.

6:49 AM. 23 Feb 24 6:49 AM. 23 Feb

पीएम मोदी काशी में 14,316 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में हैं. यहां वे आज संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी काशी में 14,316 करोड़ रुपए के 36 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं.

6:49 AM. 23 Feb 24 6:49 AM. 23 Feb

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में आज से

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट झारखंड की राजधानी रांची में शुरू होगा. आपको बता दें कि भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है.

6:48 AM. 23 Feb 24 6:48 AM. 23 Feb

झारखंड में विधानसभा सत्र आज से

विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. वर्तमान पंचम विधानसभा का यह अंतिम बजट सत्र होने वाला है. वहीं, चंपाई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है. 27 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट रखने का काम करेगी. दो मार्च तक चलनेवाले बजट सत्र में तीन दिनों तक बजट पर चर्चा की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >