Breaking News: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म, कल फिर होगी मीटिंग

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
3:36 AM. 23 Dec 23 10:06 PM. 22 Dec

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है. कल यानी शनिवार को फिर मीटिंग होगी. बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. पीएम मोदी भी बैठक में शामिल हुए.

3:36 AM. 23 Dec 23 10:06 PM. 22 Dec

ईडी ने फिर जारी किया समन

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है. ईडी ने अब तीन जनवरी को सीएम केजरीवाल को पेश के लिए कहा है.

3:36 AM. 23 Dec 23 10:06 PM. 22 Dec

प्रियंका गांधी से मिले पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया

पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की. बता दें, आज यानी शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्म श्री अवॉर्ड लौटा दिया है. पुनिया ने संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के विरोध के रूप में अपना सम्मान लौटाया है. पीएम मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है.

3:36 AM. 23 Dec 23 10:06 PM. 22 Dec

21 दिसंबर तक जेएन.1 के 22 मामले

21 दिसंबर तक भारत में नये कोरोना सब वेरिएंट जेएन.1 के कुल 22 मामले सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक अब तक कोविड​​​​-19 का कोई क्लस्टरिंग रिपोर्ट नहीं किया गया है, सभी मामलों में हल्के लक्षण हैं.

3:36 AM. 23 Dec 23 10:06 PM. 22 Dec

मशहूर चित्रकार इमरोज का निधन

देश के मशहूर चित्रकार इमरोज का निधन हो गया है. मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली. साहित्यकार अमृता प्रीतम और उनकी दोस्ती देशभर में मशहूर थी.

10:32 PM. 22 Dec 23 5:02 PM. 22 Dec

पहलवान बजरंग पुनिया ने पीएम को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाया

पहलवान बजरंग पुनिया ने पीएम को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा रहा हूं क्योंकि इस चुनाव के नतीजे के बाद संघ पर फिर से बृजभूषण का कब्जा हो गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >