Breaking News: शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी का तीसरा समन, 3 जनवरी को बुलाया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी का तीसरा समन, 3 जनवरी को बुलाया

शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार समन जारी किया है. ईडी ने केजरीवाल को 3 जनवरी को कार्यालय बुलाया है. मालूम हो अबतक दो समन में केजरीवाल ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे हैं.

7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग, एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, एनएसए अजीत डोभाल, आईबी के निदेशक तपन डेका और अन्य अधिकारी शामिल थे.

7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

I.N.D.I.A गठबंधन पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष का तंज, कहा- विपक्षी नेता एक जगह बैठते हैं और केवल चाय पीते हैं

INDIA गठबंधन पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, पिछले 6-7 महीने में INDIA गठबंधन के गतिविधि में कोई परिवर्तन नहीं आया है. वे सभी एक जगह बैठते हैं और चाय पीते हैं फिर अगली बैठक की तारीख तय करते हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है ये सिर्फ समय की बर्बादी है और लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.

7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

हिट-एंड-रन का विरोध, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों और पुलिस के बीच झड़प

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. ड्राइवर हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून का विरोध कर रहे हैं.

7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

‘भारत न्याय यात्रा’ की तैयारी के लिए कल 11 बजे खरगे करेंगे बड़ी बैठक

‘भारत न्याय यात्रा’ की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सुबह 11 बजे AICC में महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे.

7:43 PM. 2 Jan 24 7:43 PM. 2 Jan

टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में लगी आग

टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई है. जापान के एनएचके समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी आग बुझाने में जुट गए हैं.

2:47 PM. 2 Jan 24 2:47 PM. 2 Jan

जापानः भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 48

पश्चिमी जापान में आये सिलसिलेवार भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. अधिकारियों ने भूकंप के खतरे को देखते हुये मंगलवार को चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा है. जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में सोमवार की दोपहर को भूकंप के एक के बाद एक, कई झटके महसूस किये गये, जिनमें सबसे अधिक 7.6 तीव्रता का भूकंप भी था.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कई  परियोजनाएं की नींव रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कुल 20,140 करोड़ रुपये की लागत वाली पूरी हो चुकी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नयी परियोजनाओं की नींव रखी.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

हमारे संगीतकार और कलाकार देश में लगातार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ला रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि हमारे मानविकी क्षेत्र से जुड़े विद्वान भारत की कहानी को दुनिया के सामने इस तरह प्रदर्शित कर रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं हुआ. हमारे संगीतकार और कलाकार देश में लगातार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ला रहे हैं.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

त्रिची में दीक्षांत समारोह में आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं पीएम मोदी

तमिलनाडु के त्रिची में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 में यह मेरा पहला सार्वजनिक संवाद है. मैं तमिलनाडु जैसे खूबसूरत राज्य और युवा लोगों के बीच आकर खुश हूं. मुझे यह जानकर भी खुशी हुई कि मैं यहां दीक्षांत समारोह में आने का सौभाग्य पाने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं. मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देता हूं.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

बीजेपी नेता हृदयनाथ सिंह का निधन

बीजेपी नेता हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया है.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

संजय कुंडू की याचिका पर बुधवार को होगी सुनवाई

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय कुंडू ने हाई कोर्ट के आदेश पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से खुद को हटाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख पद से हटाए जाने के खिलाफ संजय कुंडू की याचिका पर बुधवार को सुनवाई के लिए सहमत हुआ है.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली पहुंच चुके हैं. यहां पहुंचने पर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने एयरपार्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

ओडिशा के कटक में बस और ट्रक की भिडंत में दो लोगों की मौत, 40 घायल

ओडिशा के कटक में बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में 40 अन्य के घायल होने की खबर है.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

जालंधर में मिली डीएसपी की लाश, सिर पर चोट के निशान

बलविंदर सिंह रंधावा (ए-डीसीपी-1, जालंधर) ने बताया कि पुलिस अधिकारी डीएसपी दलबीर सिंह का शव 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि को बस्ती बावा खेल नहर के पास पड़ा मिला था. सिर पर चोट थी. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

गुजरात में 30 फुट गहरे बोरवेल से निकाली गयी तीन वर्षीय बच्ची की मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में 30 फुट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय लड़की की एक अस्पताल में मौत हो गयी है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लड़की को बोरवेल से निकाले जाने के बाद बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता पर अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला

दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जेइ-म्युंग पर मंगलवार को दक्षिणपूर्वी बुसान शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए. बुसान के आपात कार्यालय ने बताया कि ली बुसान शहर के एक नए हवाई अड्डे के निर्माण स्थल के दौरे पर आए थे तभी उन पर हमला किया गया.

1:32 PM. 2 Jan 24 1:32 PM. 2 Jan

कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 26 ट्रेन चल रही हैं देरी से

कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. भारतीय रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है. मौसम की मार का असर ट्रेनों पर पड़ा है.

6:53 AM. 2 Jan 24 6:53 AM. 2 Jan

बीजेपी की आज बड़ी बैठक

अयोध्या में 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की आज बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे.

6:53 AM. 2 Jan 24 6:53 AM. 2 Jan

जापान में भूकंप से छह लोगों की मौत

जापान के एनएचके न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान सागर के इशिकावा प्रान्त में सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. जापान ने पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी को लेकर जारी की गई अपनी चेतावनी के स्तर को घटा दिया है, लेकिन तटीय इलाकों के निवासियों से कहा है कि वे अपने घरों में ना लौटें क्योंकि घातक लहरें अब भी आ सकती हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >