Breaking News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 की घोषणा, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
Breaking News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 की घोषणा, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
Live Updates
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 की घोषणा
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 की घोषणा. पुरस्कार 22 जनवरी 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों से 19 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुना गया है. 23 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे. 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में बच्चे भी हिस्सा लेंगे.
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
बंद रहेंगे बूचड़खाने
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के सभी बूचड़खानों और मांस और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
आधे दिन बंद रहेगा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
दिल्ली का जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेगा. विश्वविद्यालय दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगा.
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
दक्षिणी फिलीपीन में भूस्खलन में घर दबने से 10 लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर दब गया जिससे पांच बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. घटना के समय ईसाई समुदाय के लोग घर में प्रार्थना कर रहे थे. सरकार के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख एडनार दयानघिरंग ने बताया कि यह घटना दवाओ डी ओरो प्रांत के मोनकायो कस्बे में दूरस्थ पहाड़ी पर स्थित एक गांव में हुई. इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं और कम से कम एक ग्रामीण लापता है.
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
महाराष्ट्र में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की. बता दें, यूपी समेत कई और राज्यों ने भी उस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.
4:16 AM. 20 Jan 2410:46 PM. 19 Jan
हादसे के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
एटलस एयर के एक कार्गो विमान के उड़ान भरने के साथ ही इंजन में खराबी आ गई. इसके बाद विमान में आग लग गई. खराबी आने के बाद विमान को अमेरिका के मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.