Breaking News: IPL 2024: राजस्थान- पेपर लीक मामले की जांच करेगी SIT, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का भी होगा गठन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:27 AM. 16 Dec 23 10:57 PM. 15 Dec

एसआईटी का होगा गठन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से छात्रों का मनोबल टूट गया है. सीएम शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी. साथ ही प्रदेश में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा.

12:29 AM. 16 Dec 23 6:59 PM. 15 Dec

हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान बने

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने. रोहित शर्मा की जगह हारदिक को कप्तानी मिल गई है. आईपीएल 2024 के लिए बने कैप्टन

12:29 AM. 16 Dec 23 6:59 PM. 15 Dec

गायक अनूप घोषाल का निधन

गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है. 77 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में बेहतरीन गाने गाये थे.

12:29 AM. 16 Dec 23 6:59 PM. 15 Dec

केरल में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो जनवरी को केरल में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी का दावा है कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों की दो लाख महिलाएं शामिल होंगी. भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि इस कार्यक्रम का नाम स्त्री शक्ति समागमम रखा गया है और इसका आयोजन प्रदेश इकाई ने संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए किया है. सुरेंद्रन ने कहा कि आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मनरेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाएं यहां थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी.

12:29 AM. 16 Dec 23 6:59 PM. 15 Dec

धूमधाम से मानाया जाएगा पूर्प पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. बीजेपी ने कहा है कि इस खास दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

12:29 AM. 16 Dec 23 6:59 PM. 15 Dec

ललित झा को सात दिनों की पुलिस रिमांड

संसद की सुरक्षा में चूक मामले के आरोपी ललित को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. इससे पहले झा के मेडिकर चेकअप के लिए पुलिस सफदरगंज अस्पताल लाई थी. जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >