Breaking News : उज्जैन में पुलिस की रेड, सोने-चांदी समेत करोड़ों रुपये जब्त, मुख्य आरोपी फरार

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

1:12 AM. 15 Jun 24 7:42 PM. 14 Jun

पोप फ्रांसिस से पीएम मोदी ने की मुलाकात

इटली में G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में पोप फ्रांसिस से पीएम मोदी ने मुलाकात की. मुलाकात को लेकर मुंबई के आर्कबिशप फादर ओसवाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि वे मिले. ऐसी बैठकें मददगार होती हैं और यह हर किसी के लिए एक संकेत है कि पीएम पवित्र पिता का सम्मान करते हैं और उन्होंने जो कहा है उसकी सराहना करते हैं. ऐसी बैठकें पारस्परिक रूप से लाभकारी होती हैं… इससे दुनिया की भलाई के लिए काम करने में कुछ समानता और रुचि का पता चलता है.

1:11 AM. 15 Jun 24 7:41 PM. 14 Jun

पोप फ्रांसिस से पीएम मोदी ने की मुलाकात

इटली में G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में पोप फ्रांसिस से पीएम मोदी ने मुलाकात की. मुलाकात को लेकर मुंबई के आर्कबिशप फादर ओसवाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि वे मिले. ऐसी बैठकें मददगार होती हैं और यह हर किसी के लिए एक संकेत है कि पीएम पवित्र पिता का सम्मान करते हैं और उन्होंने जो कहा है उसकी सराहना करते हैं. ऐसी बैठकें पारस्परिक रूप से लाभकारी होती हैं… इससे दुनिया की भलाई के लिए काम करने में कुछ समानता और रुचि का पता चलता है.

8:33 PM. 14 Jun 24 3:03 PM. 14 Jun

उज्जैन में पुलिस की रेड करोड़ों रुपये जब्त

मध्य प्रदेश- उज्जैन पुलिस की रेड में एक घर से 14 करोड़ 60 लाख रुपये नकद जब्त किया गया है. छापेमारी में पुलिस को 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने सट्टेबाजों के दूसरे ठिकाने पर छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने 10 से ज्यादा मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त किए. आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

5:43 PM. 14 Jun 24 12:13 PM. 14 Jun

नीट-यूजी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया

नीट-यूजी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं को हाई कोर्ट से शीर्ष अदालत में हस्तांतरित करने के अनुरोध वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की याचिका पर सभी पक्षों को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नीट-यूजी विवाद पर मामलों को विभिन्न हाई कोर्ट से शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई की जाएगी.

5:40 PM. 14 Jun 24 12:10 PM. 14 Jun

टीएमसी ने बंगाल में उप चुनाव के लिए की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने राज्य की चार विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. रायगंज सीट से कृष्णा कल्याणी और रानाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मुकुट मणि अधिकारी को उम्मीदवार बनाया गया है.

5:00 PM. 14 Jun 24 11:30 AM. 14 Jun

भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वायुसेना का विमान कुवैत से कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरा

कुवैत में दो दिन पहले हुए अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर वहां से आया भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार को सुबह कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. भारतीय वायुसेना के सी-130जे परिवहन विमान से भारतीयों के पार्थिव शरीर को यहां उतारा गया. यहां से शवों को उनके गृह नगर तक पहुंचाया जाएगा.

4:09 PM. 14 Jun 24 10:39 AM. 14 Jun

बलोदाबाजार हिंसा मामले में तबादले के बाद कलेक्टर और एसपी निलंबित

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने जिले के तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित कर दिया है.

3:34 PM. 14 Jun 24 10:04 AM. 14 Jun

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

2:53 PM. 14 Jun 24 9:23 AM. 14 Jun

मध्य प्रदेश के दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है.

2:53 PM. 14 Jun 24 9:23 AM. 14 Jun

प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में शिरकत करने के लिए अपुलिया पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वैश्विक नेताओं के साथ व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

2:53 PM. 14 Jun 24 9:23 AM. 14 Jun

कुवैत से लाए जा रहे हैं भारतीयों के शव

कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के शव को भारत लाया जा रहा है. घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >