Breaking News: मणिपुर हिंसा की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति ने राहत शिविरों का किया दौरा

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत आज सवा करोड़ महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार की पहली किस्त. प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने पर चुनाव आयोग काम कर रहा है. मणिपुर सरकार ने राज्यपाल के नेतृत्व में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया है.

Live Updates
10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

मणिपुर हिंसा की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति ने राहत शिविरों का किया दौरा

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदस्यों ने आज दो राहत शिविरों का दौरा किया और दोनों समुदायों के निवासियों से बातचीत की, जातीय हिंसा में आने वाली कठिनाइयों के बारे में सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों को सुना जाएगा.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को EC ने बुलाया सर्वदलीय बैठक

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव पर चर्चा के लिए 13 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाया.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

एमके स्टालिन ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- पिछले 9 साल में तमिलनाडु के लिए क्या किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, बीजेपी की कोशिश कर्नाटक में हार के चलते लोकसभा चुनाव की घोषणा पहले करने की होगी. देश भर में भाजपा का प्रभाव कम हो रहा है… मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए क्या किया है इसकी एक सूची जारी करने के लिए कह रहा हूं.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

छत्तीसगढ़ में नक्सली साजिश नाकाम, सीआरपीएफ ने 3 किलो वजनी IED बम किया निष्क्रिय

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवानो ने 3 किलो वजनी IED निष्क्रिय किया. IED आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर से 20-25 मीटर की दूरी से बरामद किया गया था. जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से IED लगाया गया था.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

दिल्ली के कमला मार्केट में एक गोदाम में लगी आग

दिल्ली के कमला मार्केट में एक गोदाम में आग लगने की सूचना आई है. दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. आधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

समर्थन पर बोले उमर अब्दुल्ला, 2019 में हमारे साथ धोखा हुआ था, तो कहां गये थे केजरीवाल

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, उनको हमारी ज़रूरत होती है तो वे हमारा दरवाजा घटघटाते हैं. आज अरविंद केजरीवाल मुसीबत में हैं तो उनको हमारे समर्थन की जरूरत है. 2019 में हमारे साथ धोखा हुआ तब यह लोग कहां थे? हमारे साथ कौन खड़ा था? उन्होंने हमारी लोकतांत्रिक हत्या पर साथ तक नहीं दिया. हमरा साथ DMK, TMC और लेफ्ट की 2 पार्टियों ने दिया.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

हावड़ा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

हावड़ा के डोमजूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

10:35 PM. 10 Jun 23 10:35 PM. 10 Jun

मुर्शिदाबाद में हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के मुर्शिदाबाद में एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

सरकार ने राज्यपाल के नेतृत्व में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया की, सरकार ने राज्यपाल के नेतृत्व में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया, इसके सदस्यों में मुख्यमंत्री, राजनीतिक नेता शामिल होंगे. मणिपुर शांति समिति की भूमिका से विरोधी समूहों के बीच शांति प्रक्रिया, वार्ता, बातचीत में मदद मिलेगी. मणिपुर शांति समिति के प्रतिनिधियों में सदस्य के तौर पर जातीय समूहों, पूर्व नौकरशाह, शिक्षाविद, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता होंगे.

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

‘बृजभूषण की गिरफ्तारी पर सरकार तैयार नहीं’, सोनीपत महापंचायत में पहलवानों ने किया खुलासा 

‘बृजभूषण की गिरफ्तारी पर सरकार तैयार नहीं’, सोनीपत महापंचायत में पहलवानों ने किया खुलासा

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

MP में लाडली बहना योजना के तहत आज 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार की पहली किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज का दिन मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. जबलपुर से आज शाम से हम ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को 1000 रुपये ट्रांसफर करना शुरू कर देंगे. हमें 1.25 करोड़ पंजीकरण प्राप्त हुए हैं. 12 महीने में मेरी सभी बहनों के खाते में 12 हजार रुपये आएंगे. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से महिलाएं सशक्त होंगी और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी.

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

 ATS का बड़ा एक्शन, गुजरात के पोरबंदर में IS से जुड़ने जा रहे 4 लोग गिरफ्तार

 ATS का बड़ा एक्शन, गुजरात के पोरबंदर में IS से जुड़ने जा रहे 4 लोग गिरफ्तार

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

देहरादून IMA में पासिंग आउट परेड शुरू, भारतीय सेना को आज मिलेंगे 331 अधिकारी

देहरादून IMA में पासिंग आउट परेड शुरू, भारतीय सेना को आज मिलेंगे 331 अधिकारी

2:14 PM. 10 Jun 23 2:14 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र के धुले में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर चला बुलडोजर

महाराष्ट्र के धुले में बीच सड़क पर स्थित टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया है. ये कार्रवाई नगर निगम की तरफ से की गई है. टीपू सुल्तान की ये प्रतिमा ओवैसी के पार्टी के एक विधायक ने लगाई थी.

8:03 AM. 10 Jun 23 8:03 AM. 10 Jun

प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने पर काम कर चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने एक बयान में का कि, प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने पर काम कर रहा है चुनाव आयोग.

8:03 AM. 10 Jun 23 8:03 AM. 10 Jun

दिल्ली के जनकपुरी स्थित अस्पताल में लगी भीषण आग, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला गया 

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई. इस घटना के बाद अस्पताल में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 20 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया. ये अस्पताल वैशाली कॉलोनी में है. फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य अस्पतालों में भेजा गया है.

6:59 AM. 10 Jun 23 6:59 AM. 10 Jun

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पार्टीगेट मामले पर संसदीय समिति की रिपोर्ट आने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. संसदीय समिति ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद रहने के दौरान लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर डाउनिंग स्ट्रीट पर पार्टी करने पर संसद को गुमराह करने के लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी.

मुख्य बातें

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत आज सवा करोड़ महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार की पहली किस्त. प्रवासी भारतीयों को मतदान का अधिकार देने पर चुनाव आयोग काम कर रहा है. मणिपुर सरकार ने राज्यपाल के नेतृत्व में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >