Breaking News: बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सेना के जवानों ने बचाया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सेना के जवानों ने बचाया

गुजरात के द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के रण गांव में बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ टीम ने सफलतापूर्वक बचाया.

4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान ‘क्रॉस फायरिंग’ में छह माह की बच्ची की मौत की खबर आ रही है. जबकि बच्ची की मां घायल हो गई. मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं.

4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

पीएम मोदी 2 और 3 जनवरी को करेंगे तमिलनाडु और लक्षद्वीप का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 और 3 जनवरी 2024 को तमिलनाडु और लक्षद्वीप का दौरा करेंगे. इसकी जानकारी पीएमओ ने दी है. पीएम ऑफिस ने बताया, 2 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे. वह तिरुचिरापल्ली के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. दोपहर लगभग 12 बजे, तिरुचिरापल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में, प्रधान मंत्री विमानन, रेल, सड़क, तेल और गैस, शिपिंग और उच्चतर से संबंधित 19,850 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे. दोपहर करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री अगत्ती, लक्षद्वीप पहुंचेंगे जहां वह एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे. 3 जनवरी, 2024 को दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री कवरत्ती, लक्षद्वीप पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे और दूरसंचार, पेयजल, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से संबंधित लक्षद्वीप में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

भारत सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया

भारत सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया है. बराड़ को केंद्र सरकार ने UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है.

4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान

भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया. यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 33वां आदान-प्रदान है, पहला आदान-प्रदान 01 जनवरी 1992 को हुआ था.

4:14 AM. 2 Jan 24 10:44 PM. 1 Jan

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला

कैबिनेट मंत्री का पदभार संभालने के बाद राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह राजस्थान की जनता के आशीर्वाद से आई है. हमें महिलाओं को सशक्त बनाना है. अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को जमकर लूटा. गैंगस्टर, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >