Video : नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों को रोका, बोले- पेट्रोल लेकर सड़क पर मत उतरिए

Video : दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थक शनिवार (11 जुलाई) को सड़क पर उतर आए. उन्होंने करीब 11-12 घंटे तक नेशनल हाईवे-44 जाम रखा और प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव भी किया. मामले पर नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है.

Video : बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं देना पार्टी का फैसला है और वह उसका सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो मुझे दिखाये गए. पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल (केरोसिन तेल) डालते हुए लोग नजर आए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई भी काम न करें. मिश्रा ने कहा कि पार्टी के भीतर अपनी बात रखने का एक तय तरीका होता है और विरोध भी उसी मर्यादा में किया जाना चाहिए. मिश्रा के बयान का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.


दतिया के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने करीब 11-12 घंटे तक नेशनल हाईवे-44 जाम रखा. प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान दतिया के एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात बिगड़ने पर भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. वानखेड़े ने साफ कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. बाद में प्रशासन ने हाईवे खाली कराकर स्थिति पर काबू पा लिया.


ये भी पढ़ें: दतिया विधानसभा उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का बवाल, पुलिस पर पथराव

दतिया के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) मयूर खंडेलवाल ने बताया कि 3,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की. उन्होंने बाजार बंद कराने का प्रयास किया. पथराव में छह से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. एसपी ने कहा कि पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और पथराव शुरू कर दिया1 इसके बाद हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >