'आज की मुलाकात खास है', शेख हसीना के साथ बैठक करने के बाद बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई. जानें बैठक के बाद क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की. इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में हम 10 बार मिल चुके हैं, लेकिन आज की मुलाकात खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना हमारे तीसरे कार्यकाल में हमारी पहली राजकीय अतिथि हैं. उन्होंने कहा कि हम नए विजन के साथ आगे बढ़ेंगे.

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ संबंधों को भारत प्राथमिकता देता है. बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के संगम पर स्थित है. पिछले एक साल में हमने मिलकर लोक कल्याण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार शुरू हो गया है.

Prime minister narendra modi with his bangladeshi counterpart sheikh hasina during a meeting, at the hyderabad house in new delhi

भारत और बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर मैत्री पाइपलाइन पूरी हुई: पीएम मोदी

आगे पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. भारत और बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर मैत्री पाइपलाइन पूरी हो चुकी है. भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात ऊर्जा क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय सहयोग का पहला उदाहरण बन चुका है. उन्होंने कहा कि केवल एक साल में इतने सारे क्षेत्रों में इतनी बड़ी पहल को लागू करना हमारे संबंधों की गति और पैमाने को दर्शाता है.

Prime minister narendra modi with his bangladeshi counterpart sheikh hasina during a meeting, at the hyderabad house in new delhi

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश से इलाज के लिए भारत आने वाले लोगों के लिए ई-मेडिकल वीज़ा सुविधा शुरू करेगा.
  • पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज शाम होने वाले क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने कनेक्टिविटी, वाणिज्य और सहयोग को अपना फोकस बनाए रखा है. पिछले 10 वर्षों में हमने 1965 से पहले की कनेक्टिविटी को बहाल किया है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि अब हम डिजिटल और एनर्जी कनेक्टिविटी पर और भी अधिक ध्यान देंगे जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गति मिलेगी.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश को 54 नदियां जोड़ती हैं. हमने बाढ़ प्रबंधन, पूर्व चेतावनी और पेयजल परियोजनाओं पर सहयोग किया है. बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन के लिए, एक तकनीकी टीम जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करेगी.
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की है.
Prime minister narendra modi with his bangladeshi counterpart sheikh hasina during her ceremonial reception, at the rashtrapati bhavan in new delhi

पीएम शेख हसीना ने 1971 की बात याद की

पीएम शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के 12वें संसदीय चुनाव और जनवरी 2024 में हमारी नई सरकार के गठन के बाद यह किसी भी देश की मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा है. भारत हमारा खास पड़ोसी है. उन्होंने कहा कि भारत विश्वसनीय मित्र और क्षेत्रीय साझेदार भी है. बांग्लादेश भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो 1971 में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पैदा हुए थे. मैं भारत के उन बहादुर, शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 1971 के संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी.

Prime minister narendra modi with his bangladeshi counterpart sheikh hasina during her ceremonial reception, at the rashtrapati bhavan in new delhi

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए बांग्लादेश आने का निमंत्रण देती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >