Muslim Gym Trainer : जिम में मुस्लिमों की NO ENTRY ! बयान वायरल होने पर पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

Muslim Gym Trainer : जिम में मुसलमानों के ट्रेनिंग पर रोक संबंधी बयान देने वाला पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर किए गए हैं जानें क्या है पूरा मामला?

Muslim Gym Trainer : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जिम में मुसलमानों के ट्रेनिंग लेने और देने पर रोक लगाने का कथित तौर पर निर्देश देने वाले पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है. उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक भोपाल के उप निरीक्षक दिनेश शर्मा पर यह कार्रवाई उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई. वीडियो में वह जिम मालिक से बातचीत के दौरान विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में  पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर जिम मालिकों से कहते सुना जा सकता है, ‘‘कोई भी मुस्लिम यहां ट्रेनिंग देने या लेने नहीं आएगा. मैं आपको यह साफतौर पर बता रहा हूं.’’ पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के सदस्य भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में एक जिम में पहुंचे थे और उन्होंने जिम में मुस्लिम प्रशिक्षकों के होने पर सवाल उठाए थे. इसके बाद उपजे तनाव को कम करने के लिए पुलिस को बुलाया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान उपनिरीक्षक शर्मा ने यह बात कही.

वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तरह की किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी जो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करे.

बीजेपी ने किया बयान का समर्थन

भोपाल के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता आलोक शर्मा ने उपनिरीक्षक के बयान का समर्थन किया था और कहा था कि ऐसे जिम की सूची तैयार करवाई जा रही है जिनमें मुस्लिम ट्रेनिंग देते हैं. इसके बाद बवाल बढ़ गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >