Murshidabad Violence : फूट डालो और राज करो का खेल चल रहा है, ममता बनर्जी ने आरएसएस का नाम भी लिया

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि वे हमें बांटना चाहते हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने लोगों की शिकायतें सुनी.

ममता बनर्जी

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने राज्य में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार शुरू किया है. ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए. मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये ताकतें उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर रहीं हैं. ऐसा विभाजनकारी राजनीति करने के लिए किया जा रहा है.

‘फूट डालो और राज करो’ का खेल चल रहा है:  ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  एक खुले पत्र में आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल में बीजेपी और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं. इन सहयोगियों में संघ भी शामिल है. मैंने पहले संघ का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब मुझे उसका नाम बताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. इन सभी ने मिलकर राज्य में दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है.’’ ममता ने कहा, ‘‘ये ताकतें उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर रही हैं. वे इस पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रहे हैं. वे ‘फूट डालो और राज करो’ का खेल खेलने का प्लान तैयार कर रहे हैं जो भयावह है.’’

अपराधियों से निपटा जा रहा है सख्ती से

 ममता बनर्जी ने कहा कि दंगों में शामिल अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए. उन्हें एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए.’’

बंगाल के राज्यपाल ने शिकायतें सुनी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेतबोना के ग्रामीणों ने शनिवार को नाराज होकर सड़क जाम कर दिया. उनका आरोप था कि राज्यपाल सी वी आनंद बोस का काफिला उनकी शिकायतें सुने बिना उनके इलाके से गुजर गया. प्रदर्शनकारियों ने तब तक अपना विरोध जारी रखा जब तक राज्यपाल उनसे मिलने के लिए वापस नहीं आ गए. जब यह बात राज्यपाल के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने काफिले को लौटने का आदेश दिया. भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >