‘PM पार्लियामेंट से भाग गए’, राहुल गांधी ने ईरान-इजराइल युद्ध पर चुप्पी और यूएस डील पर बोला हमला

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने यूएस डील में पीएम को ब्लैकमेल किये जाने का दावा किया.

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर ने मीडिया के सामने कहा- ईरान-इजराइल जंग से हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा. आपने स्टॉक मार्केट का हाल देखा. राहुल गांधी ने संसद में ईरान-इजराइल युद्ध और यूएस डील पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- PM मोदी ने US के साथ डील साइन की है, जिससे देश को बड़ा झटका लगने वाला है. राहुल गांधी ने सरकार से कई सवाल पूछ डाले. कहा- सरकार को चर्चा करने में क्या दिक्कत है? क्या ईरान-इजराइल का मामला जरूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं. हम इन्हें जरूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं. लेकिन वे चर्चा नहीं चाहते.

PM पार्लियामेंट से भाग गए : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- सरकार यूएस डील मुद्दे पर चर्चा से इसलिए भाग रही है, क्योंकि इससे पीएम की पोजीशन सामने आएगी. कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा. इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते. राहुल गांधी ने कहा- आपने देखा कि PM पार्लियामेंट से कैसे भाग गए.

विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने ईरान-इजराइल युद्ध और भारत पर इसके प्रभाव को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया. विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया. विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए. विपक्षी नेताओं ने अपने हाथों पर बैनर ले रखा था, जिस पर इंडिया नीड्स लीडरशिप, नॉट साइलेंस (भारत को नेतृत्व की जरूरत है, चुप्पी की नहीं) लिखा हुआ था. विपक्षी सांसदों ने अमेरिका के सामने सरेंडर करना बंद करो जैसे नारे लगाए. विपक्ष की मांग है कि संसद में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर चर्चा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ईरान ने भारत को क्यों कहा थैंक्स, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >