Maharashtra Rain: मुंबई-पुणे बारिश से बेहाल, गणपति मंदिर जलमग्न, घरों में भी घुसा पानी

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी कर दी गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई पुणे समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची है. मुंबई पुणे समेत कई और जिले बारिश से हलकान हैं. सड़कों पर जलभराव हो गया है. नदियां और जलाशय उफान पर आ गये हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं जबकि इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में करीब 90 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिंपरी-चिंचवड़ में भी बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. तेज बरसात के कारण मोरया गोसावी गणपति मंदिर जलमग्न हो गया.

उफान पर नदियां और जलाशय
महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. सबसे बुरा हाल मुंबई उसके उपनगरों का है. गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया. इसके कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ, साथ ही लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित रही. लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर की झीलें भी उफान पर हैं. अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण महानगर को पानी सप्लाई करने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं.

पुणे हुआ जलमग्न, मेट्रो से दिखा चौंकाने वाला नजारा, देखें वीडियो

बारिश से अभी राहत नहीं
मुंबई में भारी बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. भारी बारिश के कारण औद्योगिक केंद्र से होकर बहने वाली नदी का जलस्तर 2.5 मीटर तक बढ़ गया है, जो खतरे के निशान से काफी करीब है. पवई और तुलसी झीलें पहले ही उफान पर हैं. सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण बीएमसी को यात्री बसों का संचालन को आरे कॉलोनी के मार्गों से करना पड़ा. वहीं बारिश के कारण ट्रेनें भी कुछ देर से चल रही हैं.

Maharashtra rain: कई जिलों में भारी बारिश से तबाही. Photo- pti

रायगढ़ में एक छोटी नदी पर बना पुल ढहा
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश होने के कारण एक छोटी नदी पर बना पुल ढह गया. यह पुल कस्बे शिवथर और समर्थ शिवथर गांव को जोड़ता था. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तटीय रायगढ़ जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

मुंबई में बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, बीएमसी ने गुरुवार को लिए भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी. गुरुवार को सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र में सबसे अधिक 157 मिमी बारिश दर्ज की गई. बता दें, आज के लिए आईएमडी ने मुंबई समेत ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

Maharashtra Rain: मुंबई पुणे समेत कई और जिले बारिश से हलकान हैं. Photo- PTI

पुणे में भी आफत की बरसात,
मुंबई के साथ-साथ पुणे में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के बाद पुणे के कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया. सिंह्गड रोड और नदी तट से सटे कई इलाकों में बाढ़ आ गई. गुरुवार को बाढ़ के कारण 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. एनडीआरएफ और सेना को राहत और बचाव के लिए लगाया गया है. बारिश का पानी सिंह्गड रोड के निचले इलाकों में स्थित कई हाउसिंग सोसाइटी और घरों में भी घुस गया. कार और दोपहिया वाहन पानी में डूब गए. आईएमडी ने पुणे में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. पुणे के झरने और झील जैसे पर्यटन स्थलों को सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: नेपाल प्लेन क्रैश: किसी चमत्कार से कम नहीं विमान हादसे में जिंदा बचना… जानिए मौत के मुंह कैसे बचा पायलट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >