महाकुंभ में अंबानी-अदाणी और एलन मस्क ने खोली टपरी, दुकान पर बेचते दिखे प्रोडक्ट, वीडियो वायरल

Viral Video: महाकुंभ में अब तक कई लोग वायरल हो चुके हैं. इसी क्रम में अब मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और एलन मस्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे महाकुंभ मेले में अपने फेमस प्रोडक्ट के साथ टपरी पर बैठे दिख रहे हैं.

Viral Video: प्रयागराज के महाकुंभ में अजब गजब के रंग देखने को मिल रहे हैं. 144 साल के दुर्लभ संयोग के बाद आयोजित इस मेले में कई पर्सनालिटीज वायरल हुईं हैं. मोनालिसा से लेकर आईआईटी वाले बाबा और नागा साधु से लेकर विदेशी मेहमान सभी तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. इसी मेले में तकनीक का भी आश्चर्यजनक संगम देखने को मिला, जब देश विदेश की हस्तियां यहां स्नान करने पहुंची, हालांकि यह एआई जनरेटेड तस्वीरें थीं. अब इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें भारतीय दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सहित एलन मस्क अपनी कंपनी के फेमस प्रोडक्ट वाली दुकान पर खड़े हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले मुकेश अम्बानी अपनी जियो के स्टाल पर खड़े हैं. लोग आ जा रहे हैं, लेकिन कोई उन पर ध्यान नहीं दे रहा. इसी तरह बादशाह भी अपनी दुकान के बाहर बैठे ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं. उनका फेमस गाना ब्राउन रंग दुकान के बाहर लिखा हुआ है. इतना ही नहीं इसके बाद गौतम अडानी अपने फार्च्यून कंपनी वाली दुकान के बाहर बैठे मुस्कुराते हुए आने जाने वाले लोगों को देख रहे हैं.

वायरल वीडियो में एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक का स्टॉल लगाए हुए हैं, तो अमेरिका के प्रसिद्ध यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट एक ट्राली खींचते हुए दिखते हैं. आपको बता दें कि फ्लाइंग बीस्ट अपने चैरिटी जैसे कामों के लिए काफी फेमस हैं. एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से अधिक लोगों ने देखा है.

वायरल वीडियो में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई भी हैं. जी हां वे अपने प्रोडक्ट गूगल को ही प्रमोट करते दिख रहे हैं. हंसते मुस्कुराते वो पीछे मुड़कर मोबाइल स्टैंड को सीधा करके उसे दिखाते दिख रहे हैं. सबसे अंत में ओपन एआई के फाउंडर सैम अल्टमैन अपने क्रांतिकारी उत्पाद ओपन एआई को ही प्रमोट कर रहे हैं.

लेकिन आपको बता दें कि ये सभी वीडिओज़ फेक हैं. इन्हें एआई की मदद से तैयार किया गया है. हालांकि गौतम अडानी और मुकेश अंबानी दोनों ही कारोबारियों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है. अंबानी और अडानी ने इस बार मेले में लोगों के लिए फ्री भंडारे का भी प्रबंध किया है.

13 फरवरी को शुरू हुए इस महाकुंभ मेले में अबतक 4 मुख्य स्नान पर्व हो चुके हैं. अब इसका आखिरी स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होना है. उत्तर प्रदेश सरकार के आंकङों के हिसाब से अब तक देश विदेश से लगभग 53 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है. 2025 का महाकुंभ अबतक का सबसे ज्यादा स्नानार्थियों वाला आयोजन बन चुका है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आंकड़ा अभी ही 55 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है. अगर यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो अंतिम स्नान तक श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ को पार कर सकती है. हालांकि प्रशासन के लिए अंतिम स्नान से पहले यातायात को प्रबंधित करना बड़ी चुनौती बनी हुई है.

कई रास्तों पर डायवर्सन लगाए हैं. स्नानार्थियों को रास्ते पर कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ रहा है. ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लोगों के आने का तांता लगा हुआ है. रेलवे प्रशासन ने कुम्भ के लिए कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई हैं, लेकिन इतनी बड़ी तादाद के लिए वह भी कम पड़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ वक्तव्यों ने ध्यान खींचा, जिससे लगा कि सरकार मेले को कुछ और दिन तक बढ़ाने के बारे में सोच सकती है. खैर, भक्ति और तकनीक का समागम इस महाआयोजन में अलग ही पुट जोड़ रहा है.


इसे भी पढ़ें: भारत ने मार-मारकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां, चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे महंगा बॉलर

Watch Video: फील्डर ने हेलमेट पर रोका बॉल और टीम पहुंच गई फाइनल में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >