मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात

1 / 1
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात
फुल स्क्रीन में देखें

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात

दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्र के वायरल वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है और लिखा है- संस्कारी भाजपा के माननीय मंत्री जी का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें. वे अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते. दिग्विजय सिंह के इस ट्‌वीट के बाद राजनीति शुरू हो गई है और नरोत्तम मिश्रा विवादों में आ गए हैं.

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में वहां के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के एक बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है और वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखा हमला बोला है.

दतिया से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा का जो वीडियो वायरल है उसमें हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. दरअसल में अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में हुए विकास कार्यों की चर्चा कर रहे हैं और इसी क्रम में वे हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान देते हैं. दतिया विधानसभा क्षेत्र में नरोत्तम मिश्रा की अच्छी पकड़ है. वे यहां से चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान

ज्ञात हो कि 230 विधानसभा क्षेत्र वाले राज्य मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और वे सभी अपने मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां सीधा मुकाबला है. अभी बीजेपी यहां सत्ता में है.

Also Read: मुजफ्फरपुरः घर में घुसकर अपराधियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली, तीन की स्थिति गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >