MOTN Survey: हिमंत बिस्वा सरमा चुने गए भारत के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, देखें ममता बनर्जी का स्थान

MOTN Survey: मूड ऑफ द नेशन (MOTN)सर्वेक्षण में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारत के सर्वश्रेष्ठ सीएम चुने गए.

MOTN Survey: नवीनतम मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वेक्षण 2025 के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 55.4 प्रतिशत रेटिंग मिली है. उन्होंने अपने कई समकक्षों को पीछे छोड़ दिया है. पिछले दो वर्षों में उनकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि देखी गई है, अगस्त 2024 में 50.8 प्रतिशत, फरवरी 2024 में 48.6 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 49.2 प्रतिशत. इस मामले में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और कर्नाटक के सिद्धारमैया को भी पीछे छोड़ दिया है.

चंद्रबाबू नायडू दूसरे स्थान पर, ममता बनर्जी नंबर तीन पर

MOTN सर्वेक्षण के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के दूसरे सबसे टॉप सीएम चुने गए. जबकि इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तीसरे नंबर पर हैं और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया चौथे स्थान पर हैं. नायडू को 46.9 प्रतिशत वोट मिला, जबकि ममता बनर्जी को भी 46.9 और सिद्धारमैया को 38.9 प्रतिशत वोट मिले.

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम को मॉडल के रूप में स्थापित किया

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास, कल्याण, आर्थिक विकास और कानून को लेकर कई काम किए.

यह भी पढ़ें: JPC Report on Waqf Bill: वक्फ बिल पर गुस्से में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- ‘कबूल नहीं, जारी रहेगी लड़ाई’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >