Covid 19 : 200 से अधिक वैज्ञानिकों ने सरकार से की Coronavirus संबंधी जांच सुविधाएं बढ़ाने की अपील की

देश में 200 से अधिक वैज्ञानिकों और भारतीय शिक्षक समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को सरकार से अपील की कि वह देश के हर क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच सुविधाओं में तेजी से इजाफा करे

नयी दिल्ली : देश में 200 से अधिक वैज्ञानिकों और भारतीय शिक्षक समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को सरकार से अपील की कि वह देश के हर क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच सुविधाओं में तेजी से इजाफा करे। वैज्ञानिकों के एक बयान जारी करके कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का बंद लागू किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया. कई अकादमिक एवं अनुसंधान संस्थानों से संबद्ध वैज्ञानिकों ने कहा कि सरकारी और व्यक्तिगत फैसले स्थापित वैज्ञानिक नियमों, प्रोटोकॉल एवं तर्क पर आधारित होने चाहिए। केंद्र सरकार, सरकारी एवं राज्य की एजेंसियों और आम लोगों को संबोधित इस बयान पर पुणे के भारतीय विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के अर्णब घोष और अयान बनर्जी, अशोका विश्वविद्यालय के एल एस शशिधर, आईआईटी कानपुर के के. मुरलीधर, दिल्ली विश्वविद्यालय की सोनाली सेनगुप्ता और कई अन्य वैज्ञानिकों ने हस्ताक्षर किए हैं.

वैज्ञानिकों ने कहा कि हालांकि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम है लेकिन स्थिति के अनियंत्रित होने से पहले अन्य देशों से सबक लेकर कड़े और शीघ्र कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘‘बंद की अवधि बढ़ाए जाने की संभावना और स्वास्थ्यसेवा कर्मियों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को खतरे के मद्देनजर हम सरकार एवं राज्य एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे बंद के मौजूदा चरण में देश को तैयार करने के लिए कई कदम उठाएं.” बयान में कहा गया है, ‘‘हम जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक करने की गति तेज करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश करते हैं।” उन्होंने कहा कि यदि यह बंद लंबे समय तक नहीं भी रहता है तो भी ये कदम भविष्य में इसी प्रकार की महामारी, वैश्विक महामारी या अन्य आपदा के लिए देश की तैयारी को मजबूत करेंगे। वैज्ञानिकों ने कहा, ‘‘हम आम लोगों से अपील करते हैं कि वे मिथकों और चमत्कारिक उपचार संबंधी भ्रामक सूचनाओं को वैज्ञानिक बताने वाले झूठे दावे से प्रभावित नहीं हों.” इस बयान पर ‘पीटीआई भाषा’ से चर्चा करते हुए आईआईएसईआर कोलकाता के प्रोफेसर दिव्येंदु नंदी ने कहा कि ऐसी स्थिति में समाज के साथ संवाद स्थापित करना वैज्ञानिकों का दायित्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >