Monsoon Tracker : कब से होगी बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी में मानसून की बारिश? आया IMD का अलर्ट

Monsoon Tracker : गर्मी की वजह से लोगों को इन दिनों काफी परेशानी हो रही है. लोग मानूसन की बारिश का इंतजार कर रहे हैं. जानें कब से होगी मानसून की बारिश?

Monsoon Tracker : देश के कई राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप पड़ रही है. सुबह के 10 बजने के बाद से ही पारा बढ़ जा रहा है. इससे आम जनजीवन को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है. लोगों को अब मानसून की बारिश का इंतजार है. जानें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में कब पहुंचेगा मानसून?

19 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणी की वजह से पुरवा हवाएं तेज होंगी. 15 जून को धूल भरी हवा और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेंगी. हालांकि, 19 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है, जिससे लू से राहत मिलने की उम्मीद है.

झारखंड में 17 से 19 जून के बीच पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 17 से 19 जून के बीच झारखंड पहुंचने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ (भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है, जबकि 17 जून से दो दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है.

अगले  4-5 दिन में बिहार में मानसून की एंट्री!

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है. मानसून के आगमन के साथ कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है. 15-16 जून से उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जबकि 17 से 20 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है.

मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की दस्तक

मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जून तक मानसून रफ्तार पकड़ लेगा और प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी. रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर समेत 47 जिलों में बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >